आज के मैच की टॉस होते समय भारतीय टीम के कैप्टन श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप। सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ind Vs Wi Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट

Ind Vs Wi LIVE Match: भारत के 223 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत ने 14 रन से जीता मुकाबला।

अमन कुमार पाण्डेय, अर्पित शुक्ला

India vs West Indies Match Result Today: भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 224 रन का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने जवाब में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि नमन धीर को 2 विकेट मिले। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए। प्रिंस यादव ने शमार जोसेफ के आखिरी ओवर में 3 चौके मारे।

Ind Vs Wi Match LIVE Score: ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Ind Vs Wi Match LIVE Score: वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, सैमसन सस्ते में आउट

भारत को दूसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। वह 6 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। समार जोसेफ ने उन्हें कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पिछले मुकाबले में 41 गेंदों पर 82 रन बनाने वाले संजू से इस मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे। शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है।

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

संजू सैमसन के 7 रन के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में रन बटोर रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने महज 6 ओवर में 87 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच तेजी से रन बनाने की होड़ जारी है, जिससे टीम इंडिया ने शुरुआती झटके से उबरने के संकेत दिए हैं।

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक शर्मा का धमाका, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरे

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए और सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 6 ओवर में 87 रन बना लिए हैं।

Ind Vs Wi LIVE Match Score: भारत के 3 विकेट गिरे, कप्तान अय्यर सस्ते में आउट 

भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर 2 गेंद पर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज ने अय्यर को अपना शिकार बनाया।

Ind Vs Wi LIVE Score: तिलक वर्मा रन आउट, भारत को लगा झटका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में भारतीय टीम का स्कोर 16.4 ओवर में 193 रन तक पहुंच गया है। इसी बीच तिलक वर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 28 रनों की पारी खेली।

 13 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज- 123/4

13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 123/4 है। रदरफोर्ड 15 और सेम्प्सन 4 रन पर खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा

कामिल पूरन की पारी समाप्त हुई, उन्होंने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए। नमन धीर ने 11वें ओवर में उनकी पारी को खत्म किया, जिसमें उन्होंने 3 छक्के लगाए थे।

13 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज- 123/4

13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 123/4 है। रदरफोर्ड 15 और सेम्प्सन 4 रन पर खेल रहे हैं।

14 रन से जीता भारत

भारत के 223 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि नमन धीर को 2 विकेट मिले।

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट