क्रिकेट

IND vs USA Live Score: सीरीज ने लिया 8वां विकेट, टीम इंडिया ने 29 रन से जीता मुकाबला

IND vs USA Live Score Update: भारत ने वानखेड़े में USA के सामने 161 रन का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया। खराब शुरुआत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की कप्तानी व अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

India vs America LIVE Score, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिकी टीम भी दबाव में रही और 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा, जब गॉस 9 गेंद में 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। सैतेजा मुक्कमल्ला 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। मिलिंद कुमार ने 34 गेंद में 34 रन बनाए, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट कर दिया। मोहसिन 9 गेंद में 8 रन ही बना सके।

इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। लेकिन छठे ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25, शिवम दुबे शून्य और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए।

77 रन पर छह विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर हरमीत सिंह का शिकार बने। अर्शदीप सिंह 4 और वरुण चक्रवर्ती शून्य पर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर सूर्यकुमार टिके रहे और तेजी से रन बनाते रहे।

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अमेरिका की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट झटके, जबकि हरमीत सिंह ने दो विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को एक-एक सफलता मिली।

IND vs USA Live: भारत ने जीता मुकाबला

मोहम्मद सिराज ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर USA का आठवां विकेट पवेलियन भेजा और इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 29 रन से अपने नाम कर लिया है।

IND vs USA Live: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता मिल चुकी है। अक्षर पटेल की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बढिया कैच पकड़ है। इसके साथ ही मैच भारत की पकड़ में आ चुका है। अब USA को जीत के लिए 43 गेंद में 83 रन की जरूरत है।

IND vs USA Live: ईशान किशन का बढिया स्टंप, भारत को मिली चौथी सफलता

विकेटकीपर ईशान किशन ने यूएसए के बल्लेबाज को शानदार तरीके से स्टंप कर दिया है। उन्होंने ये स्टंप वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर किया। इसके साथ ही भारत को चोथी सफलता भी मिल चुकी है। यूएसए का स्कोर 12 के बाद 71/4 है।

IND vs USA Live: भारत को मिली तीसरी सफलता

मोहम्मद सिराज को विकेट मिल चुका है। इसके साथ ही टीम इंडिया को उसकी तीसरी सफलता मिल चुकी है। USA का स्कोर 3.3 ओवर के बाद 15/3 है।

IND vs USA Live: 3 ओवर में USA के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

तीसरे ही ओवर में टीम इंडिया ने अमेरिका के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। दूसरा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल को आउट किया। 2.2 ओवर में USA का स्कोर 12/2 है।

IND vs USA Live: अंतिम ओवर में सूर्यकुमार ने बनाए 21 रन

सूर्यकुमार की यादव की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत वानखेड़े में टीम इंडिया ने अमेरिकी टीम के सामने 161 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 20वें ओवर में उन्होंने 21 रन बनाए।

IND vs USA Live: यूएसए को मिली 7वीं सफलता

अमेरिकी टीम को अक्षर पटेल के रूप में 7वीं सफलता मिल चुकी है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 122/7 है।

IND vs USA Live: भारत को लगा 6वां झटका

भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए।

IND vs USA Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा

रिंकू सिंह के रूप में टीम इंडिया को 5वां झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। वहीं, 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 73/5 है।

IND vs USA Live: 50 रन के अंदर भारत के 4 बल्लेबाज पवेलियन

इस मुकाबले में टीम इंडिया की बेहद खराब शुरुआत रही है। टीम को 50 रन के अंदर चार बड़े झटके लग चुका है। तिलक वर्मा के बाद शिवम दुबे अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। वैन शाल्कविक ने अपना शिकार बनाया।

IND vs USA Live: ईशान किशन कैच आउट

अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा झटका लग चुका है। किशन ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए। दूसरी तरफ 25 रन बनाकर तिलक वर्मा क्रीज पर बने हुए हैं। 5.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/2 है।

IND vs USA Live: अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

इस मैच में भारत को पहला झटका लग चुका है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक 2 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है।

IND vs USA Live: यूएसए की प्लेइंग इलेवन

एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजाने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

IND vs USA Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।

IND vs USA Live: यूएसए ने जीता टॉस, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा

टी20 वर्ल्ड कप का धूमधाम तरीके से आगाज हो चुका है। इस मैच यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अब टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर से स्कोर बोर्ड को बड़ा करने पर होगी। वहीं, अमेरिकी टीम भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी।

IND vs USA Live: मुकाबले के लिए वानखेड़े पहुंची टीम

आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया वानखेड़े पहुंच चुकी है। दोनों टीम के बीच का ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले साढे छह बजे मुकाबले के लिए टॉस होगा।

IND vs USA Live: प्लेइंग इलेवन में संजू की जगह पर सस्पेंस

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनाना आसान नहीं होगा। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और तिलक वर्मा के टीम में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। वहीं संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के 5 मैचों में वह सिर्फ 46 रन ही बना पाए।

IND vs USA Live: मोहम्मद सिराज टीम में शामिल

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। राणा को 4 फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञों की सलाह और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया।

IND vs USA Live: हर्षित राणा विश्वकप से हुए बाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी। उस मुकाबले में राणा सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी कर सके और फिर मैदान से बाहर चले गए। बाद में उनकी जांघ पर स्ट्रैप भी बंधी नजर आई।

IND vs USA Live: भारत बढ़ाएगा स्पिन अटैक

पिच के मिजाज को देखते हुए भारत एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतर सकता है। टीम की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत है, लेकिन इस विकेट पर खासकर स्पिनर्स के लिए रन रोकना आसान नहीं होगा। ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

IND vs USA Live: कैसा है वानखेड़े की पिच का मिजाज?

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस मैदान पर पहली पारी में 180 से 200 या उससे अधिक का स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस पड़ने से गेंदबाजों के लिए गेंद को नियंत्रित करना काफी कठिन हो जाता है।

IND vs USA Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और अमेरिका के बीच अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था, जिसमें भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया था। मुकाबले में रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके थे। ऋषभ पंत भी 18 रन ही बना पाए थे, इसलिए इस बार भारत के लिए अमेरिका को हल्के में लेना सही नहीं होगा।

IND vs USA Live: यूएसए टीम का स्क्वॉड

मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह और संजय कृष्णमूर्ति।

IND vs USA Live: टीम इंडिया का स्क्वॉड

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट