सूर्य कुमार यादव (सौजन्य- एक्स) 
क्रिकेट

IND vs SL: मैच में जीत के बाद सूर्यकुमार ने जाहिर किए अपने इरादे, कहा इसी टैम्पलेट के साथ बढ़ेंगे आगे

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी जीत के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुनिया भर की क्रिकेट टीम के लिए अपने इरादे साफ कर दिए है। सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपनी जीत का इरादा,स्पष्ट किया।

प्रिया जैस

पालेकल:  श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने शनिवार को 43 रन से वहीं रविवार को सात विकेट से श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसी के साथ भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो दिन में आसान जीत के बाद स्पष्ट किया कि उनके लिए सकारात्मक इरादा और निर्भीक रवैया ही खेल के इस छोटे प्रारूप में आगे बढ़ने का तरीका होगा।

सूर्यकुमार ने दोनों दिन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इस बारे में बात की थी कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। यही वह ‘टेम्पलेट' है जिसके साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं। ''

उन्होंने कहा, ‘‘खराब मौसम में 160 से कम का स्कोर अच्छा होता। बारिश ने हमारी मदद की। लड़कों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। ''

अब श्रृंखला के अंतिम मैच का नतीजा मायने नहीं रखेगा तो सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि क्या ‘रिजर्व बेंच' के कुछ खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम बैठकर फैसला करेंगे। लड़कों के लिए बहुत खुश हूं। मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ''

रवि बिश्नोई से बातचीत

भारत के गुगली विशेषज्ञ रवि बिश्नोई इस बात से खुश थे कि ‘रोंग उन' उनके लिए लगातार कारगर हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पिच कल से थोड़ी अलग थी। आज पहली पारी में इससे स्पिनरों की मदद मिली। मैं अपनी योजनाओं पर डटा रहा। मुझे ‘रोंग उन' गेंद डालना पसंद है। एक अच्छी जिम्मेदारी है क्योंकि इसका मतलब है कि कप्तान और प्रबंधन मुझ पर भरोसा करते हैं।"

श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका फिर मध्यक्रम के चरमराने से नाखुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने डेथ ओवरों में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे निराश हूं। हमें सुधार करना होगा। इस पिच पर पुरानी गेंद से बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है। पेशेवर क्रिकेटरों के तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा