भारतीय टीम के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका टीम सौजन्य-BCCI
क्रिकेट

India vs Sri Lanka Test LIVE: तीसरे दिन का खेल शुरू, श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

IND vs SL 1st Test Day 3 Live Score: टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत 462 रन बनाकर ऑल आउट हो चुकी है। श्रीलंका की टीम मैदान पर बल्लेबाजी कर रही है। यहां पढ़ें मुकाबले से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

प्रिया जैस

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: लाहिरु उदारा लौटे पवेलियन

श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों से सामने लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। मानव सुथार ने अपनी गेंद से लाहिरु उदारा का विकेट लेकर उन्हें पवेलियन पहुंचा दिया। लाहिरु उदारा 44 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: मैदान पर उतरे कमिंदु मेंडिस

दिनेश चंदीमल के आउट होने के बाद मैदान पर कमिंदु मेंडिस उतरे है। श्रीलंका की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए है। मैदान पर कमिंदु मेंडिस और लाहिरु उदारा बने हुए है।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: श्रीलंका ने गंवाया दूसरा विकेट

श्रीलंका की टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। मानव सुथार की गेंद पर दिनेश चंदीमल 16 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: पहले 3 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 8 रन

श्रीलंका ने पहले तीन ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए है। मैदान पर बल्लेबाज लाहिरु उदारा और दिनेश चंदीमल बने हुए है।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: निशान मदुष्का पवेलियन लौटे

श्रीलंका टीम की पारी शुरू हो चुकी है। पारी की शुरुआत में पहली ओवर की दूसरी गेंद पर ही श्रीलंका ने निशान मदुष्का के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। यह विकेट मोहम्म सिराज ने ली।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: अब श्रीलंका टीम की बारी

भारतीय टीम ने 462 रनों की पारी खेली है और अब श्रीलंका की बारी है। श्रीलंका की टीम मैदान में उतर चुकी है।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: तीसरे दिन की शुरुआत में ही 462 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन के पहले ही ओवर में भारतीय टीम ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की पारी 462 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया का आखिरी विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में गिरा। टीम इंडिया के लिए पारी में देवदत्त पडिक्कल ने दमदार खेल दिखाते हुए 162 रनों की पारी खेली।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम 460 रनों से अपनी पारी आगे खेल रही हैं।

IND vs SL 1st Test Day-3 Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज तीसरा दिन

आज भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। दूसरे दिन बारिश के कारण काफी देर तक खेल रूका रहा।

India vs Sri Lanka, 1st Test Day 3 Live Score: आज भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिए थे। इस पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए और केएल राहुल ने 82 रन बनाए, तो वहीं ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन बनाए। बॉलिंग में, श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट लिए, जबकि केशरा नुवांथा ने 3 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे। जैसे ही श्रीलंका बैटिंग करने की तैयारी करेगा, मेजबान टीम को भारतीय बॉलिंग अटैक के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मुकाबले की ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच