भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस रोमांचक सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

IND W vs SA W Live Streaming: आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट फैंस को एक शानदार सीरीज देखने को मिलने वाली है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए बड़े टूर्नामेंट से पहले आखिरी तैयारी का मौका होगी।

जून में होने वाले इस वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। खास बात यह है कि इस बार का वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें रिकॉर्ड प्राइज मनी भी दांव पर होगी। दोनों टीमें ग्रुप-ए में शामिल हैं और 21 जून को मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी।

इतिहास रचने की तैयारी में टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम हाल ही में वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी है और अब उसकी नजरें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टिकी हैं। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों का संतुलन बनाए रखा है। तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। वह रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के साथ मिलकर गेंदबाजी को धार देंगी। काश्वी बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकती हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन की पारी खेलकर दिया था। इसके अलावा, अनुष्का शर्मा को भी टीम में मौका मिला है, जिन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उमा छेत्री को ऋचा घोष के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका की टीम भी तैयार

लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम भी इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम पिछले दो वर्ल्ड कप में उपविजेता रही है और इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 5-0 से हराया और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से मात दी है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। वहीं साउथ अफ्रीका भी मजबूत टीम है, जिससे यह सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह सीरीज केवल एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारी का बड़ा मंच है।

IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 17 अप्रैल: पहला T20, किंग्समीड, डरबन (9:30 PM IST)
  • 19 अप्रैल: दूसरा T20I, किंग्समीड, डरबन (5:30 PM IST)
  • 22 अप्रैल: तीसरा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
  • 25 अप्रैल: चौथा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
  • 27 अप्रैल: पांचवां T20I, विलोमूर पार्क, बेनोनी (5:30 PM IST)

भारतीय टीम की स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और अनुष्का शर्मा ।

साउथ अफ्रीका टीम की स्क्वॉड

लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायॉन ।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला