क्रिकेट

IND vs SA, 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, कुलदीप को मिले 3 विकेट, SA का स्कोर 247/6

IND vs SA Live Score, 2nd Test Day 1: गुवाहाटी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट कुलदीप यादव को मिले।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa 1st Day Highlight: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 247 रन बनाए। टीम के लिए मुथुसामी 25 रन और वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन की पारी खेली। 

डी जॉर्जी 28 रन बनाकर सिराज का शिकार बने

अहम वक्त में भारत को मोहम्मद सिराज ने छठी सफलता दिलवाई है। उन्होंने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डी जॉर्जी को अपना शिकार बनाया। जॉर्जी ने 28 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन आए हैं। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 246/6 है।

वियान मुल्डर आउट

साउथ अफ्रीका को वियान मुल्डर के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, कुलदीप ने इस पारी में कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। मुल्डर के बात बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मुथुसामी आए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 201/5 है।

49 रन पर स्टब्स बने कुलदीप यादव का शिकार

कुलदीप यादव ने 49 के स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को उसका चौथा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वियान मुल्डर आए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 188/4 है।

साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम को 58वें ओवर में तीसरा झटका लग गया है। रवीन्द्र जाडेजा ने कप्तान टेम्बा बावुमा को पवेलियन की राह दिखा दी है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 57.2 ओवर दो गेंद में 166/3

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: लंच का ऐलान

दूसरे टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा। साउथ अफ्रीका ने इस सेशन में 74 रन बनाए और केवल 1 विकेट गंवाए। 56 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई है।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम के गेंदबाजो को विकेट के लिए काफी तरसना पड़ा रहा है। तीसरे विकेट के लिए टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने अब तक 170 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान दोनों ने 66 रन जोड़े हैं। बावुमा 33 और स्टब्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: कुलदीप ने रिकल्टन को भेजा पवेलियन

साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका भी 82 के स्कोर पर लगा। टी के बाद भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली। रियान रिकल्टन 35 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने पंत के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: पहला सेशन रहा साउथ अफ्रीका का नाम

पहला सेशन पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में हुए 26.5 ओवर की खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। मारक्रम 38 रन बनाकर आउट हो गए। रियान रिकल्टन 35 रन बनाकर नाबाद है। भारत के लिए एक मात्र सफलता जसप्रीत बुमराह को मिला।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: बुमराह ने साउथ अफ्रीका को दिया पहला झटका

जसप्रीत बुमराह ने एडेन मारक्रम को आउट करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी है। मारक्रम 38 रन बनाकर 82 के स्कोर पर आउट हो गए। इसी के साथ टी की घोषणा भी हो गई है। टी तक भारत सिर्फ एक विकेट लेने में ही कामयाब रहा।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: पहले घंटे में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का शानदार शुरुआत

पहले एक घंटे में साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर ने संभलकर बल्लेबाजी की। 12 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान पर 34 रन बना चुके है। एडेन मारक्रम और रियान रिकल्टन जमे हुए हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: पंत ने कप्तान बनने पर क्या कहा?

यह गर्व का पल है, मैं BCCI का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। आप इसे दोनों हाथों से पकड़ना चाहते हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस टीम में दो बदलाव किया गया है।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग-11

एडेन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: भारतीय टीम का प्लेइंग-11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बावुमा ने कहा कि टीम में एक बदलाव है।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: पंत हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

पंत आज इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह एमएस धोनी के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन जाएंगे।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता था पहला टेस्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारत को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने चौथी इनिंग में भारत के सामने 124 रन का टारगेट रखा, लेकिन मेज़बान टीम 35 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ़ 93 रन ही बना सकी।

IND vs SA, 2nd Test Day 1 Live Score: रबाडा लौटे साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और वो अपने देश साउथ अफ्रीका लौट गए हैं। रबाडा पिछले हफ़्ते कोलकाता में सीरीज़ का पहला मैच पसलियों में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे, और वे अब तक उससे उबर नहीं पाए हैं।

IND vs SA Live Score, 2nd Test Day 1: गुवाहाटी में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। 8.30 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा। वहीं 9 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग