कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विशाखापट्टनम वनडे का टर्निंग पॉइंट! कुलदीप-प्रसिद्ध का साउथ अफ्रीका को डबल झटका, फिर ऐसे पलटा मैच

IND vs SA: विशाखापत्तनम वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 270 पर रोक दिया। प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 8 गेंदों में 4 विकेट लिए। कृष्णा ने डिकॉक, ब्रेट्जके, मार्करम को आउट किया।

संजय सिंह बिष्ट

Prasidh Krishna and Kuldeep Yadav 4-4 Wickets: विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया। शुरुआती ओवरों में महंगे साबित होने के बावजूद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया को मैच में मजबूत स्थिति दिलाई। वहीं, कुलदीप यादव ने भी शानदार स्पेल डालकर मेहमान टीम को बैकफुट पर ला दिया।

महंगे स्पेल के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार वापसी

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा के शुरुआती दो ओवरों में क्विंटन डिकॉक ने तीन छक्के जड़ दिए, जिससे साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत हासिल कर ली। कृष्णा के एक ओवर में 18 रन पड़े, जिसके बाद उन्हें गेंदबाजी से हटाया गया।

दक्षिण अफ्रीका ने डिकॉक और टेम्बा बावुमा की 113 रन की साझेदारी के दम पर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी। लेकिन 27वें ओवर में कृष्णा ने शानदार वापसी की और मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने पहले मैथ्यू ब्रेट्जके (24) को आउट किया, फिर पिछले मैच के शतकवीर एडन मार्करम (1) को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया।

अगले ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन देकर दबाव और बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक (106) को बोल्ड कर भारत को बड़ा विकेट दिला दिया। पांच गेंदों के अंतर में झटके गए इन दो विकेटों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को हिला दिया।

कुलदीप यादव ने भी दिखाया जलवा

प्रसिद्ध कृष्णा के बाद स्पिनर कुलदीप यादव ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। कुलदीप की पहचान टर्न के साथ विकेट निकालने की है। 39वें ओवर में कुलदीप ने तीन गेंदों के अंदर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने पहले इस सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस (29) को आउट किया और फिर अगले ही क्षण मार्को यानसेन (17) को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को बुरी तरह झकझोर दिया।

कृष्णा और कुलदीप ने मिलकर 8 गेंदों में 4 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 168/2 से गिरकर 235/7 हो गया। अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और मेहमान टीम 270 रन पर ऑलआउट हो गई।

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह वापसी की, वह प्रशंसनीय रही। प्रसिद्ध कृष्णा की रफ्तार और कुलदीप यादव की चतुराई ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करने में अच्छा मौका दिया।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो