India U19 vs Pakistan U19 Highlight Score Asia Cup 2025 Final: एसीसी अंडर-19 कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने 2025 में अंडर-19 के एशिया कप के खिताब को भी अपने नाम किया। ये मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से पाकिस्तानी टीम ने इस अहम मुकाबले को अपने नाम कर खिताब जीता। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों ही खराब रही।
इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने 347 रन लुटा डाले। भारत की तरफ से किशन कुमार सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 10 की इकोनॉमी के साथ 50 रन दिए। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 83 रन दिए। भारत के लिए हेनिल पटेल और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कनिष्क चौहान को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान के इस खिताबी मुकाबले में समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 152 के स्ट्राइक रेट के साथ 172 रन बनाए। ये ही कारण रहा कि पाकिस्तान भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाया। इसके अलावा अहमद हुसैन ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, फरहान यूसुफ 19 रन बनाकर आउट हुए।
इस मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अली रजा ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अली रजा ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान और हुजैफ़ा अहसान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंदर से हरा दिया है। 347 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन के स्कोर पर ऑलाउट हो गई।
पाकिस्तान को 9वीं सफलता मिल चुकी है। अब वो जीत के सिर्फ 1 विकेट दूर है। 9वें विकेट के रूप में भारत ने हेनिल पटेल का विकेट खोया। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 24 ओवर के बाद 131/9 है।
पाकिस्तान को खिलन पटेल के रूप में 8वां विकेट मिल चुका है। अब पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के लिए दो विकेट की जरूरत है।
टीम इंडिया को कनिष्क चौहान के रूप में सातवां झटका लग चुका है। उनको अली रजा ने आउट किया। इसके साथ ही अली रजा ने इस मुकाबले में तीन विकेट हासिल कर लिए हैं।
अभिज्ञान कुंडू के रूप में पाकिस्तान को छठी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अब्दुल सुभान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त भारत का स्कोर 12.3 ओवर के बाद 82/6 है।
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब वेदांत त्रिवेदी भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 7 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 10.1 ओवर के बाद 68/5 है।
टीम इंडिया इस वक्त मुश्किल में नजर आ रही है। अब विहान म्लोहत्रा के रूप में टीम को चौथा झटका लग चुका है।
एरोज जॉर्ज के बाद वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सैयाम ने एरोज जॉर्ज और अली रजा ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त क्रीज पर विहान म्लोहत्रा और वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर के बाद 50/3 है।
टीम इंडिया को कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने इस फाइनल मुकाबले में सिर्फ 2 रन बनाए।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे मैदान पर उतर चुके हैं। यदि भारत को ये स्कोर चेज करना है तो फिर इन दोनों में एक को लंबा खेलना जरूरी होगा।
भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब जीतने के लिए 348 रन बनाने होंगे। भारत को आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद होगी। अगर दोनों बल्लेबाज 20 ओवर तक खेलने में सफल होते है तो मैच भारत के हक में आता हुआ दिखेगा। इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। अब नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर...
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के बाद 347 रन बनाए। भारत को 348 रनों का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास ने 172 रनों की पारी खेली। अहमद हुसैन ने 56 रनों की पारी खेली। उसके बाद उस्मान खान ने 35, फरहान यूसुफ ने 19, हमजा जहूर ने 19 रन बनाए। भारत के लिए दीपेश ने 3, खिलन ने 2 और हेनिल ने 2 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान को चौथा झटका समीर मिन्हास के रूप में लगा। समीर मिन्हास 172 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम इसी के साथ 300 रनों का आंकड़ा पार कर दिया। 43 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 302 रन।
पाकिस्तान को तीसरा झटका अहमद हुसैन के रूप में लगा। 260 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। 56 रन बनाकर अहमद हुसैन आउट हुए। खिलन पटेल ने भारत को यह सफलता दिलाई।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में समीर मिन्हास ने महज 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। समीर ने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा और लगातार स्कोर करते रहे।
भारतीय टीम को दूसरी सफलता उस्मान खान के रूप में मिली। उस्मान खान 35 रन बनाकर 123 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से अब भारतीय टीम की नजरें वापसी पर होगी। पाकिस्तान की टीम 8 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बना रही है।
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज समीर मिन्हास ने महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। समीर ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और लगातार रन की गति को बरकरार रखा।
पाकिस्तान ने महज 7 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। 7 ओवर की समाप्ति के बाद 57 रन बनाए। आज तेज गेंदबाजों का अभी तक दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज आज दमदार बल्लेबाज कर रहे हैं।
पाकिस्तान को हमजा जहूर के रूप में पहला झटका लगा। 18 रन बनाकर हमजा 31 के स्कोर पर आउट हो गए। भारत को पहली सफलता हेनिल पटेल ने दिलाई।
समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।