भारत बनाम पाकिस्तानत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैदान व स्टैंड्स में रुसवाई, मोहसिन नकवी के अरमानों पर फिरेगा पानी, दुनिया के सामने हंसी का पात्र बनेगा पाक

IND vs PAK के बीच महामुकाबला अब कुछ ही देर में शुरू होगा, लेकिन मैच से पहले पाकिस्तान के लिए एक खबर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी और टीम असहज स्थिति का सामना कर सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs PAK 15 February Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। मैच अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है और फैंस का उत्साह चरम पर है। इस बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तान से जुड़ी एक खबर चर्चा का विषय बन गई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बातें हो रही हैं।

मैच से पहले खास प्रस्तुति, पाकिस्तान पर चर्चा तेज

दरअसल, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले हनुमानकिंड धुरंधर का रैप गीत प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में बैन है। ऐसे में जब यह प्रस्तुति होगी, उस समय पाकिस्तानी टीम भी मैदान पर मौजूद रहेगी। इसी वजह से इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति बन सकती है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए दुनिया भर से प्रशंसक कोलंबो पहुंच चुके हैं और स्टेडियम में जबरदस्त माहौल देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम भी चर्चा में है, क्योंकि मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो खेल प्रभावित हो सकता है।

विवादों के साये में टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी। लेकिन 1 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की और मामला सुलझाया। बातचीत के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए सहमति दे दी। बताया गया कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में यह कदम उठाया था। दरअसल, बांग्लादेश ने अपने वेन्यू बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने स्वीकार नहीं किया। बाद में बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला।

मुकाबले पर टिकी दुनिया की नजर

अब सभी विवादों के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में उतरने को तैयार हैं। दोनों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है और इस बार भी कड़ी टक्कर की उम्मीद है। फैंस बेसब्री से इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार कर रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा