भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

IND vs PAK: रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की फिर भिड़ंत हो सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके समीकरण।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत ने रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। इस जीत के साथ विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम सुपर-8 चरण में पहुंच चुकी है, जबकि पाकिस्तान की टीम के लिए आगे का रास्ता अभी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पाकिस्तान को अगले दौर में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना जरूरी है, जो 18 फरवरी को खेला जाएगा।

क्या दोबारा हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों टीमें फिर आमने-सामने आ सकती हैं। मौजूदा प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार दोनों टीमों के बीच अधिकतम एक बार और भिड़ंत संभव है, लेकिन इसके लिए दोनों को सुपर-8 से आगे का सफर तय करना होगा। यानी सेमीफाइनल या फाइनल में ही ऐसी टक्कर देखने को मिल सकती है।

सुपर-8 चरण का प्रारूप कैसे तय होता है

इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से दो टीमें अगले दौर में पहुंचती हैं। सुपर-8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को फिर दो अलग-अलग ग्रुप में चार-चार टीमों के रूप में रखा जाता है। इस चरण में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलती हैं। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं और उसके बाद फाइनल खेला जाता है।

प्री-सीडिंग व्यवस्था और संभावित ग्रुप

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शीर्ष रैंकिंग वाली आठ टीमों को पहले से निर्धारित स्थान दिए गए थे, ताकि सुपर-8 का ढांचा पहले से तय रहे। इसी व्यवस्था के कारण भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाना तय है। यदि सभी प्रमुख टीमें आगे बढ़ती हैं तो भारत का ग्रुप अलग और पाकिस्तान का ग्रुप अलग रहेगा, जिससे सुपर-8 में दोनों का सामना संभव नहीं होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच अगली संभावित भिड़ंत नॉकआउट चरण में ही हो सकती है। इसके लिए जरूरी होगा कि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करें और सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचें। इतिहास गवाह है कि दोनों टीमें एक बार विश्व कप फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं, और अगर मौजूदा फॉर्म जारी रही तो एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत