भारतीय दर्शक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच

IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने जा रहा है। स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह चरम पर है

उज्जवल सिन्हा

Special Covarage by Omprakash Mundra from Sri Lanka: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला मुकाबला न सिर्फ खेल का बल्कि फैंस के जुनून का भी महाकुंभ बन चुका है। कोलंबो में स्टेडियम के बाहर दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है। यह मुकाबले से एक दिन पहले देखने को मिला। इस महामुकाबले के लिए फैंस सिर्फ भारत से नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई और साउथ अफ्रीका से भी श्रीलंका पहुंचे है।

इस बड़े मुकाबले को देखते हुए फ्लाइट टिकटों के दाम भी चार गुना तक बढ़ गए हैं। हालांकि, इसके बाद भी दर्शकों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। स्टेडियम में टिकटें श्रीलंकाई रुपये में 300 से लेकर 15,000 तक उपलब्ध थीं, लेकिन 300 वाली टिकट तक लोग 3,000 में खरीदने को तैयार हैं।

हैदराबाद से आए 9 सदस्यीय एक ग्रुप भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए हर बार विदेश यात्रा करता है। जिसमें एक व्यक्ति पर लगभग एक लाख रुपये तक खर्च आ रहा है, लेकिन उनके लिए यह मैच किसी त्योहार से कम नहीं है। स्टेडियम के बाहर भारतीय समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ माहौल को ‘मिनी इंडिया’ में बदल दिया है। चेहरे पर रंग, नारे और गूंजते जयकारों के बीच क्रिकेट का जश्न कोलंबो की गलियों में चरम पर है।

मौसम पर हल्की चिंता

शनिवार को कोलंबो में हल्की रिमझिम बारिश हुई थी और रविवार सुबह 60 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। बावजूद इसके पिच को तुरंत कवर कर दिया गया और मैच तय समय पर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय टीम ने शनिवार शाम को मैदान पर अभ्यास किया, और अब सभी की नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब एशिया की दो दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी और करोड़ों दिल एक साथ धड़केंगे।

अभ्यास के दौरान सूर्या बने उस्मान तारिक

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद उस्मान तारिक की शैली में गेंदबाजी करते दिखें। उन्होंने अभ्यास के दौरान अभिषेक शर्मा को उसी अंदाज में गेंद डालकर तैयार करने की कोशिश की, जैसे उस्मान अपने एक्शन में हल्का ठहराव लेकर गेंद फेंकते हैं। यह साफ है कि भारतीय टीम भी उस्मान तारिक की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

श्रीलंका से वरिष्ठ संवादाता ओमप्रकाश मूंदड़ा की रिपोर्ट

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका