शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कीवियों के खिलाफ Team India की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 15.2 ओवर मे चेज किया 209 रन विशाल लक्ष्य, बनाए ये रिकॉर्ड्स

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, साथ ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया।

संजय सिंह बिष्ट

India vs New Zealand 2nd T20I: 23 जनवरी को टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टी20 इतिहास का (200+) सबसे तेज रन चेज पूरा किया। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने यादगार जीत दर्ज की और इस मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

टी20 में सबसे तेज 200+ स्कोर का सफल रन चेज

भारत ने इस मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए टी20 इतिहास का (200+) सबसे तेज रन चेज किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में 209/3 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। भारत के लिए ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 37 गेंदों में 82 रन की पारी खेली।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भारत की जीत में शिवम दुबे ने भी अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में दुबे कप्तान सूर्या के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत घर पर 100 टी20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई। इसके अलावा टीम इंडिया ने इस मैच में 3 और बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज किए।

भारत द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए बड़ा लक्ष्य (टी20I)

  • 209 (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) *
  • 209 (ऑस्ट्रेलिया बनाम विशाखापत्तनम 2023)
  • 208 (वेस्ट इंडीज, हैदराबाद 2019)
  • 207 (स्लैबिस, मोहाली 2009)
  • 204 (न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2020)
  • 202 (ऑस्ट्रेलिया, राजकोट 2013)

200+ के लक्ष्यों का सबसे अधिक बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीमे

  • 7 (ऑस्ट्रेलिया),
  • 6 (भारत) *
  • 5 (दक्षिण अफ्रीका)
  • 4 (पाकिस्तान)
  • 3 (इंग्लैंड)

200+ के लक्ष्यों का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीत (FM टीमें)

  • 28 गेंदें (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) (लक्ष्य: 209),
  • 24 गेंदें (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2025) (लक्ष्य: 205)
  • 23 गेंदें (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2025) (लक्ष्य: 215)
  • 14 गेंदें (दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहान्सबर्ग 2007) (लक्ष्य: 206)

ईशान किशन का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में तीसरे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, फुल मेंबर टीम्स की ओर से पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने वाले वह तीसरे गैर-ओपनर बल्लेबाज भी बने।

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार