भारत बनाम न्यूजीलैंड  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया है।

राहुल उपाध्याय

India Vs New Zealand 4th T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत की बैटिंग हुई शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर रहे बैटिंग 

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रनों का टारगेट 

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस बीच मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड ने शानदार बैटिंग करते हुए 259 रन बना दिए। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने तेज शतक लगाया। अब इस मैच को जीतने के लिए भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 260 रन बनाने होंगे।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों में लगाया शतक

भारत के खिलाफ जारी चौथे टी-20 मैच में ग्लेन फिलिफ्स ने महज 46 गेंदों पर शानदार शतक लगाया है। अभी वो बैटिंग कर रहे है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: माइकल ब्रेसवेल ने लगाया शानदार अर्धशतक

माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने न्यूजीलैंड टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 17 ओवर के समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 226 रन पहुंच गया है और टीम के मात्र 4 विकेट गिरे है। माइकल ब्रेसवेल अर्धशतक लगाकर खेल रहे है जबकि ग्लेन फिलिप्स 91 रन बनाकर खेल रहे है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: ग्लेन फिलिप्स और ब्रेसवेल की धुआंधार पारी

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। फिलिप्स और ब्रेसवेल के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। भारत को अब तक चार सफलता मिली है। 

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड की शानदार बैटिंग जारी

भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में न्यजीलैंड की शानदार बैटिंग जारी है। भले ही टीम का 4 विकेट गिए गए हो लेकिन रनों की रफ्तार कम नहीं हो रहा है। 15 ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 174 रन हो गया है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 12 ओवर के बाद 129 रन 

न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर के बाद 129 रन बना लिए है और उनके 4 विकेट भी गिर चुके है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: मयंक यादव ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता, बेवॉन जैकब्स 7 रन बनाकर आउट 

चौथे टी-20 मुकाबले में मयंक यादव शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट ले चुके है। अभी उन्होंने बेवॉन जैकब्स को आउट कर पवेलियन भेजा है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा मुकाबला जारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के बाद तीन विकेट खोकर 109 रन बना लिए है। ग्लेन फिलिप्स और बेवॉन जैकब्स बैटिंग कर रहे है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड का गिरा तीसरा विकेट 

भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। फिन एलन 31 रन बनाकर आउट हो गए है। न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 104 हो गया है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: पावरप्ले खत्म, 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 67-2

पावरप्ले खत्म, न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बनाया। ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन क्रीज पर मौजूद।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: मयंक यादव को मिली दूसरी सफलता, डेरिल मिशेल आउट

मयंक यादव ने अपने दूसरे ओवर में डेरिल मिशेल को आउट किया। मिशेल 9 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: प्रिंस यादव ने भारत को दिलाई पहली सफलता, 

चौथे टी-20 मैच में प्रिंस यादव ने टिम सीफर्ट को आउट कर पवेलियन का रास्ता भेज दिया है।

IND vs NZ 4th T20: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये