IND vs NZ  Source- IANS
क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test Day 3 LIVE: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, 116 रन पर गंवाए 6 विकेट

India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव अपडेट। भारत ने 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं और वह न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।

प्रिया जैस

India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कीवी टीम ने पहली पारी में 356 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।

भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 41 रन और बनाने होंगे। तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश पहले फॉलोऑन से बचने और फिर न्यूजीलैंड की बढ़त कम करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम की नजरें जल्द से जल्द बाकी चार विकेट लेने पर होंगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के सभी लाइव अपडेट, स्कोर और मैच से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख