शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में भारत के खिलाफ दूसरे दिन, आकाश दीप ने 5 विकेट लिए (5-99 के आंकड़े के साथ)। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 116.3 ओवर में 356 रनों पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 211 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत देखने को मिली। पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने यशस्वी जायस्वाल का विकेट लिया। क्रीज पर केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल खेल रहे है।
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में आकाश दीप ने पांच विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 356 रनों पर ऑल आउट हो गई।
आकाशदीप और कंबोज ने भारत को सफलता दिलाई आकाश दीप ने स्मिथ और काइल जेमीसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा कंबोज ने भी फिलिप्स को चलता किया और भारतीय टीम के लिए विकेट लिया।
IND vs NZ 2nd Test Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स की पार्टनरशिप के दम पर वापसी की। आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट पर 246 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर चुके है और 356 रन की पहली पारी खत्म हो चुकी है। अब भारत चेज करने के लिए मैदान पर उतर गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ....