दूसरे टेस्ट के पहले दिन, शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में भारत के खिलाफ पहले दिन, टॉम लैथम ने 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरे टेस्ट के पहले दिन, लंच से ठीक पहले, गुरनूर बरार ने मॉर्निंग सेशन की आखिरी गेंद पर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे की साझेदारी को तोड़ दिया। 77/1 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की प्लेइंग 11 में गुरनूर बरार शामिल हुए हैं।
IND vs NZ 2nd Test Christchurch Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है, जिससे यहां उन्हें हराना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन के लाइव स्कोर जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...