India vs Netherlands T20 World Cup Live Score Updates: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराते हुए जीत का सिलसिला बरकरार रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर खेलकर 176 रन बनाए। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं हासिल कीं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक विकेट मिला। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट हो गए। ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में दिखे, लेकिन 28 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने आखिर में तीन गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह मुकाबला टीम इंडिया का इस विश्व कप में आखिरी लीग मैच था और भारत ने अपने चारों मैच जीत लिए हैं। भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी थी और इस जीत के साथ उसके कुल आठ अंक हो गए हैं। अब सुपर 8 चरण में भारत का सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। टीम इंडिया अब अगले दौर की तैयारियों में जुटेगी और उसका अगला मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। इस हिसाब से भारत ने ये मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया है।
टीम इंडिया को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छठी सफलता दिलाई है। अब नीदरलैंड को 20 गेंदों में 66 रन की जरूरत है।
शिवम दुबे ने नीदरलैंड को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने बास डे लीडे को कैच आउट कराया। अब नीदरलैंड को 36 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
वरुण चक्रवर्ती ने अपने ओवर में दो गेंद पर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही नीदरलैंड को उसका चौथा झटका भी लग चुका है। 12.2 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 94/4 है।
हार्दिक पांड्या की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने नीदरलैंड के बल्लेबाज माइकल लेविट का शानदार कैच पकड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया को उसकी दूसरी सफलता मिल चुकी है। नीदरलैंड का स्कोर 8 ओवर बाद 52/2 है।
नीदरलैंड को मैक्स ओ'डॉड के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 5.4 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 35/1 है।
20वें ओवर में रिंकू सिंह के दो छक्कों की बदौलत भारत ने नीदरलैंड के सामने 193 रन का स्कोर बना दिया है। अब नीदरलैंड को जीत के लिए 194 रन बनाने होंगे।
सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। वहीं, शिवम दुबे में महज 25 गेंदों का सामना करते हुए विस्फोटक अंदाज में फिफ्टी पूरी की है। 17 ओवर बाद भारत का स्कोर 153/4 है।
टीम इंडिया को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। उन्होंने 31 रन की धीमी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवन दुबे आए हैं। भारत का स्कोर 9.1 ओवर के बाद 70/3 है।
पावरप्ले खत्म हो चुका है। अब तक टीम इंडिया ने 51 रन बना लिए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के रूप में टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। ये दोनों विकेट नीदरलैंड के स्पिन गेंदबाज आर्यन दत्त ने लिए हैं।
ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। वो आर्यन दत्त की गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। इसके साथ ही आर्यन ने दो बड़े भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 4.5 ओवर के बाद 44/2 है।
अभिषेक शर्मा एक बार फिर से शून्य रन पर आउट हो चुके हैं। उन्हें आर्यन दत्त ने क्लीन बोर्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया इस मुकाबले में स्कोर बोर्ड को बड़ा करना चाहेगी। वहीं, नीदरलैंड की कोशिश भारत के कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब नीदरलैंड के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
अहमदाबाद में टी20 विश्व कप के अब तक खेले गए मैचों में सबसे बड़ा स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन बनाकर किया था। हालांकि पिछले दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकीं।
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैक लायन-कैशेट, रिलोफ वैन मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले के लिए टॉस साढे छह बजे होगा, जबकि मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। अब तक टीम इंडिया ने कुल तीन मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हरा दिया है। अब आज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम की नजर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी।
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, पॉल वैन मीकेरेन, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे और साकिब जुल्फिकार।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर।