नीदरलैंड्स बनाम भारत  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Hockey WC: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल; अब अर्जेंटीना मैच पर टिकी उम्मीदें

FIH Hockey World Cup 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल की राह मुश्किल हुई, अब अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी।

सृष्टि मौर्य

Netherlands Beat India 3-1 In Pool E: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टेज-2 के पूल-ई के पहले मुकाबले में सह-मेजबान नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो गई हैं।

मैच के शुरुआती दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नीदरलैंड्स और भारत की डिफेंस ने लगातार हमलों को रोका और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ।

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने मैच का पहला गोल किया। 41वें मिनट में ड्यूको टेल्गेनकैंप ने शानदार फील्ड गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके अगले ही मिनट भारत के शिलानंद लाकड़ा को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

आखिरी क्वार्टर में हुए 3 गोल

चौथे क्वार्टर में मुकाबला और रोमांचक हो गया। 51वें मिनट में जेप होडेमेकर्स ने गोल करके नीदरलैंड्स की बढ़त 2-0 कर दी। भारत ने तुरंत जवाब दिया। 52वें मिनट में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया और भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद जगा दी। इसी मिनट में नीदरलैंड्स के कोएन बिजेन को भी ग्रीन कार्ड मिला।

हालांकि, भारत इस मौके का फायदा नहीं उठा सका। 55वें मिनट में थिज्स वैन डैम ने नीदरलैंड्स के लिए तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद भारत के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया और नीदरलैंड्स ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए जीत जरूरी

इस जीत के साथ नीदरलैंड्स 6 अंकों के साथ पूल-ई में टॉप पर पहुंच गया। पहले स्टेज से मिले 3 अंकों के बाद उसे 3 और अंक मिले हैं। वहीं, भारत का खाता अभी नहीं खुला है।

भारत का अगला मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना के भी अभी कोई अंक नहीं हैं। भारत को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए ये मैच जीतना जरूरी होगा। इसके साथ ही टीम को पूल-ई के बाकी मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

वहीं, 3 अंकों वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अगर इंग्लैंड ये मुकाबला जीत जाती है, तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की गणितीय संभावना भी खत्म हो जाएगी।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव