जो रूट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन

Joe Root: भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स में होने वाले निर्णायक वनडे मैच से पहले जो रूट टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। उनका बेहतरीन रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रहा है।

सृष्टि मौर्य

Joe Root Record Against India At Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट होंगे। मौजूदा सीरीज में रूट जिस फॉर्म में हैं और लॉर्ड्स पर उनका जो रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा आसान नहीं रहने वाली।

रूट सीरीज में अब तक नहीं हुए आउट

जो रूट ने पहले वनडे में 76 रनों नाॅटआउट पारी खेलकर इंग्लैंड की उम्मीदें जिंदा रखी थीं। इसके बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 133 गेंदों में 99 नाॅटआउट रन बनाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर करा दी थी। खास बात ये है कि भारतीय गेंदबाज अब तक इस सीरीज में रूट का विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।

जो रूट का भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में रिकॉर्ड -

फॉर्मेट मैच / पारियां कुल रन उच्चतम स्कोर बल्लेबाजी औसत शतक अर्धशतक
वनडे (ODI) 2 पारियां 124 113 124.00 1 0
टेस्ट (Test) 5 मैच / 9 पारियां 650 180 72.22 3 2
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) 1 पारी 9 9 9.00 0 0

इंग्लैंड टीम की सबसे मजबूत कड़ी

रूट की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ रन बनाना नहीं, बल्कि बीच के ओवरों में पारी को नियंत्रित करना है। वो लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हैं, जिससे विपक्षी स्पिनर और तेज गेंदबाज कभी भी दबाव नहीं बना पाते। इंग्लैंड की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूमती है और वो टीम की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में है नाम दर्ज

अगर लॉर्ड्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जो रूट का रिकॉर्ड और भी खतरनाक दिखाई देता है। उन्होंने इस मैदान पर वनडे क्रिकेट की 11 पारियों में 466 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट करीब 80 का रहा है। उनके नाम लॉर्ड्स में एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं। यही वजह है कि वो इस मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं।

कौन करेगा खिताब अपने नाम?

भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में 233 रन बनाने के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज का फैसला लॉर्ड्स में होना है। अगर टीम इंडिया को ट्रॉफी अपने नाम करनी है, तो सबसे पहले जो रूट की शानदार लय पर ब्रेक लगाना होगा। इंग्लैंड भी यही उम्मीद करेगा कि उसका सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताए।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता