नाथन लियोन और ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी दिखा IPL का क्रेज, नाथन लियोन ने LIVE मैच में पूछा ऋषभ पंत से गजब सवाल- देखें वीडियो

ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन दौड़ते हुए उनकी तरफ आते हैं और कहते हैं, अरे पंत, आईपीएल 2025 की नीलामी में कौन सी टीम है? जिस पर पंत हंसते हैं और फिर जवाब देते हैं कोई जानकारी नहीं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट डेस्क, नवभारत: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही है। भारत ने अपनी पहली पारी में केवल 150 रन बनाए। लेकिन इस टेस्ट मुकाबले में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की एंट्री हुई है।

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हालांकि, मैच में एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन दौड़ते हुए उनकी तरफ आते हैं और कहते हैं, अरे पंत, आईपीएल 2025 की नीलामी में कौन सी टीम है? जिस पर पंत हंसते हैं और फिर जवाब देते हैं कोई जानकारी नहीं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि आईपीएल आज के समय कितना फेमस है और हर खिलाड़ी की जनर इस पर रहेती है। इस वीडियो को देखने के बाद अब क्रिकेट फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत की पहली पारी 150 रन पर खत्म हो गई है। नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए वह अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी ये महत्वपूर्ण पारी ने भारत को 150 रन तक लाने में बहुत योगदान दिया। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 37 रन, केएल राहुल ने 26 रन, जुरेल ने 11 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ना शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जोश हेजलवुड ने लिए। जबकि कप्तान पैट कमिंस, मिशेल मार्श और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट हासिल किए।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होने वाला है। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ियों की किस्मत पर टीमें दांव लगाने वाली है। इस मेगा नीलामी में कुल 574 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO