भारत बनाम अफगानिस्तान   (सोर्स-सोशल मीडिया)
क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ किसका चलेगा बल्ला? कोहली-रोहित के बाद इस भारतीय बल्लेबाज का है सबसे शानदार रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में कोहली-रोहित के बाद किस भारतीय बल्लेबाज के नाम हैं सबसे ज्यादा रन? जानें सभी एक्टिव खिलाड़ियों के आंकड़े।

सृष्टि मौर्य

Most T20 Runs Against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन मैचों की T20 सीरीज जल्द शुरू होने वाली है। एशियन गेम्स से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अपनी ताकत दिखाने का बड़ा मौका होगी। हालांकि, अफगानिस्तान को हल्के में लेना भारत की बड़ी गलती हो सकती है। टीम के पास अलग-अलग T20 लीग में खेलने का अच्छा अनुभव है और राशिद खान व नूर अहमद जैसे खतरनाक गेंदबाज भी टीम का हिस्सा हैं।

ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को सीरीज जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। खासकर बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 में भारतीय बल्लेबाजों के आंकड़े देखें तो पूर्व कप्तान विराट कोहली सबसे आगे हैं।

कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 T20 मैचों में 225 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ही उन्होंने अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय T20 शतक भी लगाया था। वहीं, रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 204 रन बनाए हैं।

हालांकि, दोनों दिग्गज अब T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में शिवम दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 134 रन बनाए हैं और उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं।

रिंकू सिंह भी रेस में आगे

फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 मैचों में 94 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी है। ऐसे में आगामी सीरीज में रिंकू पर सभी की नजरें रहेंगी।

यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में 72 रन बनाए हैं। हालांकि, मौजूदा समय में T20 टीम में उनकी जगह को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। वहीं, हार्दिक पंड्या ने 2 मैचों में 67 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक T20 मैच खेला है, जिसमें वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

कई खिलाड़ियों के लिए अहम होगी सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ ये सीरीज कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का मौका होगी। संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर पर बल्ले के साथ-साथ टीम को सीरीज जिताने की भी जिम्मेदारी होगी।

अफगानिस्तान के पास T20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है, इसलिए भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली। एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला तैयारी के साथ-साथ खिलाड़ियों की असली परीक्षा भी होगा।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर