Sunday On Cycle में गंभीर और मनसुख मांडविया ने बढ़ाया फिटनेस का जोश, युवाओं को दी मोबाइल से दूर रहने की सलाह

Fit India Sunday On Cycle: नई दिल्ली में 88वें 'संडे ऑन साइकिल' में मनसुख मांडविया और गौतम गंभीर ने युवाओं को फिट रहने और मोबाइल से दूर रहने का संदेश दिया।
Gautam Gambhir and Mansukh Mandaviya boost fitness enthusiasm at 'Sunday on Cycle'
गौतम गंभीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mansukh Mandaviya Gautam Gambhir Fitness Drive: नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान युवाओं को फिट रहने और रोजाना खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम 'संडे ऑन साइकिल' का 88वां संस्करण था। देशभर में इस पहल से लोगों को जोड़ने के लिए हजारों जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।

मोबाइल और कंप्यूटर से दूर रहने की सलाह

मनसुख मांडविया ने युवाओं से रोजाना कुछ समय मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कम से कम एक घंटे साइकिल चलाने या किसी खेल गतिविधि में हिस्सा लेने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में साइकिल चलाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है और संडे ऑन साइकिल लोगों के बीच एक जुनून बनता जा रहा है। साइकिल चलाना कसरत का अच्छा तरीका है। इससे शरीर फिट रखने के साथ प्रदूषण और यातायात की समस्या को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

स्वस्थ देश ही मजबूत देश- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने 'फिट इंडिया' अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि ये सरकार की एक अच्छी पहल है। उनके मुताबिक, देश जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।

गंभीर ने कहा कि फिट इंडिया को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े अभियान के तौर पर देखा जाना चाहिए। इससे जुड़े लोगों को फिटनेस का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।

Gautam Gambhir and Mansukh Mandaviya boost fitness enthusiasm at 'Sunday on Cycle'
श्रेयस, यशस्वी और जडेजा समेत टीम इंडिया के बड़े सितारों की फिटनेस जांच पूरी, BCCI ने शेयर की Photos

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मशहूर पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह और अभिनेत्री मृदुला तुली भी मौजूद रहीं। अतिथियों का फूल और बुके देकर स्वागत किया गया।

साइकिल चलाने के अलावा कार्यक्रम में कई अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

Navbharat Live
navbharatlive.com