भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup के फाइनल में 10वीं बार पहुंची भारतीय टीम, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Under 19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है। आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी से भारत ने 42वें ओवर में मुकाबले को जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान अंडर-19 टीम को हराकर 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जहां भारतीय टीम की नजरें छठी बार खिताब जीतने पर होगी। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है।

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज खालिद अहमदजई ने की, जिन्होंने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। इसके बाद फैसल शिनोजादा और उस्मान सादात ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई, जिससे टीम शतक के पार पहुंची। सादात ने 70 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए।

फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजी की शतकीय पारी

इसके बाद शिनोजादा ने उजैरुल्लाह नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़ते हुए अफगानिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नियाजी ने 86 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए।

वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी

जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आरोन जार्ज ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजतर्रार खेलते हुए 90 रनों की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 33 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आरोन जॉर्ज का साथ कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया। आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की पारी खेली।

आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी से जीता भारत

वहीं इस दौरान जॉर्ज ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और विकेट पर डटे रहे। जॉर्ज ने 95 गेंदों में शतकीय पारी खेली। जॉर्ज की इस पारी से अफगानिस्तान के जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा विहान मल्होत्रा ने 38 और वेदांत त्रिवेदी ने 5 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी उमरज़ई ने 2 विकेट चटकाए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा