भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ओमान के खिलाफ T2OI मुकाबले में भारत की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनेगी

India To Set Massive T20I Record: एशिया कप में आज के मुकाबले के दौरान भारतीय टीम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी। वो टी20 इंटरनेशनल में 250 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

India To Set Massive T20I Record: एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच के दौरान भारतीय टीम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है। ओमान के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम 250वां मैच खेलने वाली टीम बन जाएगी। ओमान और भारत का मुकाबला 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा।

भारतीय टीम पहले ही दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में जगह बना चुकी है। आज का मुकाबला जीतकर भारतीय टीम लीग राउंड में अपराजित रहना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय टीम का 250वां टी20आई मैच होगा।

टी20 के सबसे छोटे प्रारूप में 249 मैचों के साथ भारत वर्तमान में सबसे ज़्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान 275 मैचों के साथ शीर्ष पर है और इस तरह भारत 250 या उससे ज़्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी।

सबसे अधिक टी20I मैच खेलने वाली टीमें

टीम T20I प्रदर्शन जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं
पाकिस्तान 275 157 107 4 7
भारत 249 166 71 6 6
न्यूज़ीलैंड 235 123 95 10 7
वेस्टइंडीज 228 95 119 3 11
श्रीलंका 212 96 109 5 2

आज के मुकाबले में ओमान के खिलाफ बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। अभिषेक ने जहां तेज शुरुआत दी है, वहीं गिल लंबी पारी खेलना चाहेंगे। पिछले दो मुकाबले में गिल ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में दिखे थे। वहीं तिलक वर्मा ने भी अपना योगदान दिया था। मध्यक्रम की जिम्मेदारी इन्हीं बल्लेबाजों की कंधों पर होगी। वहीं इनके बाद हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे तेजी से रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभाना चाहेंगे।

ओमान के खिलाफ बुमराह को मिल सकता है आराम

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के कार्यभार पर सबकी नजर रहेगी। गौतम गंभीर उन्हें आराम दे सकते हैं, हालांकि बुमराह लय बनाए रखने के लिए अपने चार ओवर गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं। अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। हर्षित राणा एक और विकल्प हैं और कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक स्पिनर को रोटेट किया जा सकता है।

इस मुकाबले के बाद भारत टीम को एक सप्ताह के अंदर ही चार मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं। उम्मीद है कि भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएग। सुपर-4 के दौरान भारत को तीन मैच खेलने होंगे और उसके अलावा एक मुकाबला फाइनल का भी होगा।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत