भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी

India to play South Africa: T20 World Cup 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी। भारत 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका से नवी मुंबई में भिड़ेगा, वहीं इंडिया A भी दो मुकाबले खेलेगी।

उज्जवल सिन्हा

T20 World Cup 2026 warm-up schedule: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें अब अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वर्ल्ड कप से पहले टीमों को मुकाबलों की आदत डालने और फॉर्म जांचने के लिए वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इन मैचों में टीमों को अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीतियों को परखने का मौका मिलेगा, ताकि वे ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम एक मात्र वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में वॉर्म-अप मुकाबला खेलगी। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं इंडिया ए की टीम दो मैच खेलेगी। इंडिया ए की टीम 2 फरवरी को नवी मुंबई में यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलगी। वहीं उसके बाद इंडिया ए की टीम 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ बेंगलुरु में मुकाबला खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म-अप शेड्यूल

दिनांक मैच स्थान शुरू होने का समय
2 फरवरी अफगानिस्तान vs स्कॉटलैंड बेंगलुरु (CoE) 3:00 बजे अपराह्न
2 फरवरी इंडिया A vs यूएसए नवी मुंबई 5:00 बजे अपराह्न
2 फरवरी कनाडा vs इटली चेन्नई 7:00 बजे अपराह्न
3 फरवरी श्रीलंका A vs ओमान कोलंबो 1:00 बजे अपराह्न
3 फरवरी नीदरलैंड्स vs ज़िम्बाब्वे कोलंबो 3:00 बजे अपराह्न
3 फरवरी नेपाल vs यूएई चेन्नई 5:00 बजे अपराह्न
4 फरवरी नामीबिया vs स्कॉटलैंड बेंगलुरु (CoE) 1:00 बजे अपराह्न
4 फरवरी अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज बेंगलुरु (CoE) 3:00 बजे अपराह्न
4 फरवरी आयरलैंड vs पाकिस्तान कोलंबो 5:00 बजे अपराह्न
4 फरवरी भारत vs दक्षिण अफ्रीका नवी मुंबई 7:00 बजे अपराह्न
5 फरवरी ओमान vs ज़िम्बाब्वे कोलंबो 1:00 बजे अपराह्न
5 फरवरी कनाडा vs नेपाल चेन्नई 3:00 बजे अपराह्न
5 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स कोलंबो 5:00 बजे अपराह्न
5 फरवरी न्यूज़ीलैंड vs यूएसए नवी मुंबई 7:00 बजे अपराह्न
6 फरवरी इटली vs यूएई चेन्नई 3:00 बजे अपराह्न
6 फरवरी इंडिया A vs नामीबिया बेंगलुरु (CoE) 5:00 बजे अपराह्न

वर्ल्ड कप के लिए दुनिया की 16 टीमें भारत और श्रीलंका में प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए तैयारियों में जुटी हैं। यह बड़ा क्रिकेट कार्निवल 7 फरवरी से तीन जगहों पर शुरू होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। अपने-अपने ग्रुप की टीमों से मुकाबले से पहले, कई टीमें 2, 3, 4, 5 और 6 फरवरी को वार्म-अप मैच खेलेंगी। वार्म-अप मैचों के पहले दिन नई शामिल हुई स्कॉटलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैदान में उतरेगी। वहीं, USA की टीम इंडिया A से नवी मुंबई में भिड़ेगी। इसके अलावा, कनाडा और इटली का मुकाबला चेन्नई में होगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी