टीम इंडिया (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स)  
क्रिकेट

IND vs NZ: कीवियों ने किया सूपड़ा साफ तो WTC की उम्मीदें भी हुईं हाफ, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं भारत को इस हार के साथ ही बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। भारत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले से दूसरे स्थान पर आ गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला गया, जहां भारत को तीसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया 25 रन से हार गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने यह टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं भारत को इस हार के साथ ही बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। भारत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले से दूसरे स्थान पर आ गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अपने घर में ही बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ है। भारत का अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता अब काफी कठिन हो गया है। टीम इंडिया को अब WTC के फाइनल में जाने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेंगा।

दूसरे नंबर पर खिसकी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज में 0-3 से वाइटवॉश होने के बाद भारतीय टीम WTC पॉइंट टेबल में पहला स्थान गंवा चुकी है। अब नंबर वन की पोजिशन पर ऑस्ट्रेलिया काबिज हो गया है। अब ऑस्ट्रेलिया 12 टेस्ट मैचों में 8 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ से 90 पॉइंट लेकर चैंपियनशिप में नंबर वन टीम बन गई है। उसका जीत प्रतिशत 62.50% हो गया है। जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है। अब भारत के 14 टेस्ट मैचों में 8 जीत, 5 हार और 1 ड्रॉ से 98 पॉइंट हैं और उसका जीत प्रतिशत 62.50% हो गया है।

WTC का फाइनल अब नामुमकिन!

न्यूजीलैंड से 3-0 से हारने के बाद टीम रोहित के लिए फाइनल का टिकट पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीजन के आखिरी पांच टेस्ट मैच जीतने होंगे, जो फिलहाल लगभग असंभव दिखाई दे रहा है। इस नतीजे के साथ ही टीम इंडिया को बाकी बची सीरीज के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। मतलब आप समझ सकते हैं कि WTC फाइनल का टिकट भी लगभग भारत के हाथ से निकल गया है!

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना