टीम इंडिया ने किया शर्मसार, 24 साल बाद घर में हुई क्लीन स्वीप, न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत 24 साल बाद अपने घर में क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया का घर में टेस्ट में सफाया करीब 24 साल पहले हुआ था।
न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का किया क्लीन स्वीप, 24 साल बाद घर में भारत का हुआ सफाया
टीम इंडिया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां न्यूजीलैंड ने भारत का उसके ही घर सूपड़ा साफ कर दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को कीवी टीम से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की शर्मनाक हार है, जो 24 साल बाद आई है। भारत की इस हार से टीम को WTC की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। जिसके बाद टीम का अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

दरअसल, भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत 24 साल बाद अपने घर में क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया का घर में टेस्ट में सफाया करीब 24 साल पहले हुआ था। जब हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम भारत आई थी। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी।

उस समय टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले गए और दोनों ही मुकाबलों में भारत का हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के पहले मुकाबले में जो मुंबई खेला गया था, उसमें भारत को 4 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला गया, उस मैच में टीम इंडिया 71 रनों से हारी।

जिसके बाद अब भारत को अब 24 साल बाद अपने घर में बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। जो भारत के लिए किसी शर्मनाक हार से कम नहीं है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को कीवी टीम के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती भी सामना आ खड़ी हुई है। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां टीम को न केवल सीरीज जीतना है, बल्कि पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज करने के साथ ही एक मुकाबला ड्रॉ भी करना है।

जानकारी के लिए बता दें कि करीब 12 साल बाद ऐसा हुआ है कि भारतीय टीम घर में टेस्ट सीरीज हारी है। इससे पहले साल 2012 में भारतीय टीम इंग्लैंड से घर में टेस्ट सीरीज हारी थी। उसके बाद से अब तक जीत का ऐसा सिलसिला जारी रहा। भारत घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा था, जो अब खत्म हो गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com