प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 330 रन का लक्ष्य, मंधाना-प्रतिका ने लगाई फिफ्टी

IND vs AUS: टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 330 रनों का टारगेट सेट किया है। इस दौरान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

ODI World Cup: भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 330 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए इश मुकाबले में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 155 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। ये ही कारण था कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 300+ स्कोर खड़ा कर पाई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था।

मंधाना-रावल के बीच 155 रन की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। इस मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की शानदार साझेदारी की। इस स्कोर पर आउट हो गई। उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 121 की स्ट्राइक रेट के साथ 80 रन बनाए। वहीं, रावल ने 96 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए।

सदरलैंड ने झटके 5 विकेट

रावल और मंधाना के अलावा टीम के लिए हरलीन देओल ने 38 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22, जेमिमा रोड्रिग्स ने 33, ऋचा घोष ने 32 और अमनजोत कौर ने 16 रन की छोटी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, सोफी मोलिन्यूक्स को 3 विकेट और मेगन शुट्ट को 1 विकेट मिला।

भारतीय सलामी जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी ने न केवल टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में रखा, बल्कि उन्होंने 52 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड की बेकवेल और थॉमस के नाम था, जिन्होंने 106 रनों की साझेदारी की थी। अब स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने इसे तोड़कर 150 से अधिक रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ यह जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिन्होंने 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में दो व्यक्तिग रिकॉर्ड बनाए। उनका पहला रिकॉर्ड एक ही कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे करने को लेकर है। ह अब तक की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 112 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की स्टीफेन टेलर के नाम था, जिन्होंने 129 पारियों में 5000 रन बनाए थे।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी