भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत ने रचा इतिहास, 93 साल में पहली बार 6 लेफ्टी बैटरों के साथ टेस्ट में उतरी टीम इंडिया

India Playing A Test Match With 6 Lefty: कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

उज्जवल सिन्हा

India Playing A Test Match With 6 Left Handed Batter: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ मुकाबला खेलने उतरी है। भारतीय टीम ने यह कारनामा 93 साल के इतिहास में पहली बार किया है।

इस मुकाबले में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में इन छह बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल किया गया है।

अतीत में कई बार भारत ने टेस्ट मैचों में चार बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ प्लेइंग इलेवन में उतरा है, लेकिन 596 टेस्ट मैचों के बाद कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत की प्लेइंग इलेवन में अब छह बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल किया है। यह एक दिलचस्प बदलाव है और इस मुकाबले में भारतीय टीम कुल 6 बदलाव के साथ उतरी है। 4 स्पिनर और दो तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

बैटिंग पोजीशन बैटर बैटिंग शैली
1 यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के
2 केएल राहुल दाएं हाथ के
3 वाशिंगटन सुंदर बाएं हाथ के
4 शुभमन गिल (कप्तान) दाएं हाथ के
5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर) बाएं हाथ के
6 रवींद्र जडेजा बाएं हाथ के
7 ध्रुव जुरेल दाएं हाथ के
8 अक्षर पटेल बाएं हाथ के
9 कुलदीप यादव बाएं हाथ के
10 जसप्रीत बुमराह दाएं हाथ के
11 मोहम्मद सिराज दाएं हाथ के

फ्रीडम ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। तमिलनाडु के बी साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ, ऋषभ पंत टीम में वापसी कर चुके हैं।  वहीं, अक्षर पटेल भी फरवरी 2024 के बाद पहली बार भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं।

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर शानदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका भी पूरी तरह से तैयार है।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस