फैसल शिनोजादा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup 2026: शिनोजादा और नियाजी का शतक, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

Under 19 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फैसल शिनोजादा और उजैरउल्लाह नियाजी के शतकीय प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने भारत के लिए 311 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तैयार किया।

उज्जवल सिन्हा

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। फैसल शिनोजादा और उजैरउल्लाह नियाजी की शतकीय पारी के बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रनों का बड़ा टारगेट दिया है।

बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी सेमीफाइनल-2 में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 53 रन जुटाए।

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत अहमदजई ने की, जिन्होंने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फैसल शिनोजादा और सादात ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई और टीम को शतक के पार पहुंचाया। सादात ने 70 गेंदों में 3 चौकों के साथ 39 रन की पारी खेली।

फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजी की शतकीय पारी

इस मौके पर शिनोजादा ने उजैरुल्लाह नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया। शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए और पवेलियन लौटे, जबकि नियाजी ने 86 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। फैसल शिनोजादा और नियाजी की यह साझेदारी अफगानिस्तान के लिए पारी को बेहद मजबूती देने वाली रही, जिससे टीम ने भारत के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तैयार किया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में अफगानिस्तान ने तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में 300 से अधिक रन का स्कोर बनाना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है, लेकिन कई टीमों ने यह कारनामा किया है।

नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम

इसमें सबसे बड़ा स्कोर 349/6 भारत ने नामीबिया के खिलाफ 2016 के क्वार्टर फाइनल में फतुल्लाह में बनाया। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में चट्टोग्राम में आयरलैंड के खिलाफ प्लेट सेमीफाइनल में 340/5 रन बनाए थे। इस मुकाबले से पहले भी अफगानिस्तान ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने 2018 के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 309/6 रन बनाए थे।

U19 वर्ल्ड कप नॉकआउट में 300 से ज़्यादा टीम टोटल

  • 349/6 - भारत बनाम नामीबिया, फतुल्लाह, 2016 क्वार्टर फाइनल
  • 340/5 - ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, चट्टोग्राम, 2004 (प्लेट सेमीफाइनल)
  • 310/4 - अफगानिस्तान बनाम भारत, हरारे, 2026 सेमीफाइनल
  • 309/6 - अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2018 क्वार्टर फाइनल

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा