रायपुर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: ईशान की शानदार पारी और सूर्या की चमक के आगे फीके पड़े कीवी, नागपुर के बाद रायपुर का किला किया फतेह

India vs New Zealand: रायपुर में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए 209 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत में कप्तान ईशान किशन और कप्तान सूर्या ने अहम भूमिका निभाई।

संजय सिंह बिष्ट

India beat New Zealand in Raipur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की दमदार पारी की बदौलत 7 विकेट शेष रहते 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस रिकॉर्ड चेज के साथ ही भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ आगे आ चुकी है। टीम इंडिया के लिए आज सूर्या और ईशान हीरो साबित रहे। दोनों खिलाड़ियों की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 200+ स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया।

ईशान किशन और सूर्यकुमार के आगे पस्त हुए कीवी गेंदबाज

टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड चेज में कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद ईशान किशन ने दमदार पारी का प्रदर्शन कर सिर्फ 21 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 32 गेंद पर 76 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज कप्तानी पारी खेली। सूर्या 34 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। यदि बाद करे इंग्लैंड की तो उसके लिए मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो अहम विकेट हासिल किए।

कॉनवे और साइफर्ट ने न्यूजीलैंड को दिलाई अच्छी शुरूआत

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और टिम साइफर्ट ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 43 रन की तेज साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। कॉनवे ने शुरुआत से ही आक्रामक शॉट्स खेले और महज 9 गेंदों में 19 रन बना डाले। हालांकि हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। एक छोर से रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाले रखा। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की और भारत की मैच में वापसी कराई।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने अंत में उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 46 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मार्क चैपमैन सिर्फ 10 रन ही बना सके। इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन अर्शदीप सिंह ने दिए। यही कारण रहा कि न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पार गया। वहीं, कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली। अब टीम इंडिया के सामने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज में बढ़त मजबूत करने की चुनौती होगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन