IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए संकट में ऋतुराज! पंत करेंगे वापसी? कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन 
क्रिकेट

सुपर ओवर जैसा रहा रांची वनडे, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, सीरीज में बनाई बढ़त

IND vs SA: भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए, जिसमें कोहली ने शानदार 135 रन ठोके। जवाब में साउथ अफ्रीका ने रन चेज़ में संघर्ष करते हुए 8 विकेट गंवा दिए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

India beat South Africa in Ranchi: भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, जहां रिकल्टन और क्विंटन डिकॉक बिना खाता खोले लौट गए। हर्षित राणा ने दोनों को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम (7) को आउट किया, जिससे अफ्रीकी टीम पर दबाव और बढ़ गया। डी जॉर्जी ने 39 रन बनाए, लेकिन उन्हें कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन राणा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। मध्य क्रम में मार्को यान्सेन (70 रन) और मैथ्यू ब्रीट्जके (72 रन) ने साझेदारी कर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल कर बढ़त बनाए रखी। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन चाहिए थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रॉर्बिन बॉश (67) को आउट कर जीत सुनिश्चित कर दी।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारत की जीत में स्पिन और पेस दोनों का बड़ा योगदान रहा। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए और अफ्रीका की मध्य क्रम पर कहर बरपाया। हर्षित राणा ने शुरुआती झटकों के साथ कुल 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की।

विराट कोहली ने ठोका शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े, जिसके बाद जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 57 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) बड़ी पारी नहीं खेल सके।

विराट कोहली ने टीम की कमान संभालते हुए 120 गेंदों पर शानदार 135 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के जड़े और टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में 32 रन बनाए, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर, बॉश, मार्को यान्सेन और बार्टमन ने 2-2 विकेट लिए।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन