India A vs Sri Lanka A Semi Final Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत-ए का सामना श्रीलंका-ए से हो रहा है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर है। वहीं, श्रीलंका-ए भी ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंचने के इरादे से उतर रही है। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में UAE को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। दूसरी ओर, श्रीलंका ने बांग्लादेश-ए को हराकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस मुकाबले के लाइव स्कोर और हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...
वैभव-अभिषेक की जोड़ी क्रीज पर जम गई है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 46/0 है।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वाभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
प्रभसिमरन सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में तनुश कोटियन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह इंडिया ओ के लिए डेब्यू भी कर रहे हैं।
भारत ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज़ अहमद, सूर्यांश शेडगे, तनुश कोटियन, हार्श दुबे, हार्शित राणा, अरशद खान
श्रीलंका ए : लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेत जयवर्धने, निशान मधुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कांत, लाहिरु समराकून, गरुका संकेथ
भारत ए ने टॉस जीतकर श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।