इंडिया ए vs पाकिस्तान ए मैच में टॉस के समय तिलक वर्मा Source- IANS
क्रिकेट

Rising Stars Asia Cup: इंडिया ए vs पाकिस्तान ए मैच में नो हैंडशेक, टॉस में भी ड्रामा; सेमीफाइनल का समीकरण

INDIA A vs PAKISTAN A Today Match: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए के मैच में नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रही। तिलक वर्मा और अब्दुल समद ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • भारत ए और पाकिस्तान ए के कप्तानों तिलक वर्मा और अब्दुल समद ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया।

  • टॉस के सिक्के को लेकर भी कुछ देर असमंजस की स्थिति बनी, बाद में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी।

  • दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर आई थीं; पाकिस्तान ए मौजूदा चैंपियन भी है।

India A vs Pakistan A Match: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार को खेले जा रहे इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले में एक बार फिर 'नो हैंडशेक' नीति देखने को मिली। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों तिलक वर्मा और अब्दुल समद ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की पृष्ठभूमि में यह सिलसिला 2025 के मेंस एशिया कप के बाद से लगातार जारी है। इसके बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप और फिर 2026 के मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

टॉस के सिक्के को लेकर क्या है विवाद?

मैदान पर टॉस के समय सिक्के को लेकर भी चर्चा हुई। तिलक वर्मा ने सिक्का उछाला और अब्दुल समद ने 'हेड्स' चुना। शुरुआती तौर पर मैच रेफरी ने 'टेल्स' बताया, जिससे भारत का टॉस जीतना माना गया।

हालांकि, अब्दुल समद ने झुककर सिक्के को करीब से देखा तो वह 'हेड्स' निकला। इसके बाद रेफरी ने भी 'हेड्स' को सही माना और पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

सेमीफाइनल की रेस में इंडिया आगे

दोनों ही टीमें राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर यहां पहुंची हैं। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी, जबकि पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ 61 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना लगभग तय माना जा रहा है।

टूर्नामेंट के इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान ए पिछली बार का चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराकर खिताब जीता था। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने 2013 के बाद से यह खिताब अपने नाम नहीं किया है।

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास