इंडिया ए बनाम इंग्लैंड ए (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत में कब और कैसे देखें IND A vs ENG A टेस्ट मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट से लेकर अन्य डिटेल, बस एक क्लिक में...

IND-A vs ENG-L 1st Unofficial Test Cricket Details: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट कल 30 मई से शुरू होगा। यह मुकाबला कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: भारत का इंग्लैंड अगले महीन 20 से शुरू हो रहा है। लेकिन उससे पहले भारत ए की टीम इंग्लैंड लांयस के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज का पहला कल 30 मई से शुरू होगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत ए के लिए अभिमन्यू ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं इंग्लैंड के लिए जेम्स रेव कमान संभालेंगे।

भारत ए की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनको सीनियर टीम में जगह मिली है। यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा भारत ए टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, करूण नायर, तेज गेंदबाज आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर भी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला 20 जून से लीड्स पर शुरू होगी। उससे पहले दो टेस्ट मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाना होगा।

वहीं इंग्लैंड की टीम अधिकतर युवा खिलाड़ी है। लेकिन टखने की चोट से उबरने के बाद क्रिस वोक्स भी इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी इंग्लैंड लायंस की टीम में शामिल किया गया है। वहीं रेहान अहमद और फरहान अहमद को भी इस टीम में जगह मिली है।

अनाधिकारिक टेस्ट मैच की सभी डिटेल्स

पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले के बारे में आपको सभी जानकारी मिलेगी। इस खबर में आपको बताया जाएगा कि यह मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा। टॉस कब होगा। इस मुकाबले को आप भारत में लाइव कैसे देख सकते हैं। इस मुकाबले से जुड़ी हरेक जानकारी आपको विस्तार से मिलेगी।

भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कब शुरू होगा?

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच शुक्रवार, 30 मई से शुरू होगा।

यह मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच सेंट लॉरेंस ग्राउंड, कैंटरबरी (इंग्लैंड) में खेला जाएगा।

मैच किस समय शुरू होगा?

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होगा।

टॉस कब होगा?

भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का टॉस दोपहर 2:00 बजे IST पर होगा।

क्या यह मैच भारत में टीवी पर प्रसारित किया जाएगा?

नहीं, भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की आधिकारिक वेबसाइट और उनके ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत ए और इंग्लैंड लायंस की पूरी टीम

भारत ए : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुतार, तनुष कोटियान, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, रूतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे ।

इंग्लैंड लायंस : जेम्स रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सोनी बेकर, जोर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैंस, जॉर्ज हिल, जोश हुल, एडी जैक, बेन मैकिनी, डान माउसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स , मैक्स होल्डन ।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल