ट्रॉफी के साथ दोनों टीम के कप्तान Source- IANS
क्रिकेट

IND vs WI 1st ODI Live: कुलदीप यादव ने ग्रीव्स को भेजा पवेलियन, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार

IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर सबकी नजरें हैं।

अर्पित शुक्ला

ND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से नमन धीर अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी सबकी नजरें रहेंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। गिल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...

ग्रीव्स ने जड़ा शतक

ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शतक लगाया और 104 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए।

IND vs WI 1st ODI: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी विकेट 31वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल हुई। प्रसिद्ध कृष्णा की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर कीसी कार्टी पुल शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए, और गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर मिड ऑन पर मौजूद शुभमन गिल के हाथों में चली गई। कार्टी 31 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े ग्रीव्स

IND बनाम WI पहले वनडे में 23 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 150 रन जुटा लिए हैं। जस्टिन ग्रीव्स 66 गेंदों पर 75 रन बनाकर डटकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कीसी कार्टी 6 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। भारत को भले ही एक विकेट मिला हो, लेकिन वेस्टइंडीज की रन गति अब भी तेज बनी हुई है।

कुलदीप यादव ने दिलाई पहली सफलता

कुलदीप यादव ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए कैंपबेल को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

IND vs WI 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े कैंपबेल, 49 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

जॉन कैंपबेल ने 49 गेंदों में अपना पचास रन पूरा किया और जस्टिन ग्रीव्स के साथ साझेदारी करते हुए भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को बेहतरीन शुरुआत प्रदान की।

India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज की धुआंधार बल्लेबाजी

10 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 80 रन जुटा लिए हैं। भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज आज बेहद शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

खराब सड़क दिकाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति