Shubhman Gill & Dhananjaya de Silva (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!

Ind vs SL: भारतीय टीम अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

सृष्टि मौर्य

Ind vs SL Test Series Update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया इस साल अगस्त के महीने में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार को इस सीरीज के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बहुत जरूरी होने वाली है।

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले के खूबसूरत इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके ठीक बाद, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में आयोजित होगा। ये दोनों ही मुकाबले भारतीय और श्रीलंकाई समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी में WTC फाइनल पर नजर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत और श्रीलंका, दोनों के लिए ही यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मैचों के बाद 48.15 के प्वाइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम 44.44 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

जो भी टीम इस सीरीज को जीतेगी, उसे प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने और फाइनल की रेस में आगे बढ़ने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2017 में श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेली थी। उस वक्त विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था।

लंका प्रीमियर लीग के बाद शुरू होंगे मैच

श्रीलंका में इस टेस्ट सीरीज से पहले लंका प्रीमियर लीग (LPL) का रोमांच देखने को मिलेगा, जो 17 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगी। इसके तुरंत बाद भारत और श्रीलंका की टीमें टेस्ट जर्सी में आमने-सामने होंगी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने अपने नए कार्यक्रम में भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की प्रस्तावित T20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया है।

यह T20 सीरीज दरअसल श्रीलंका में आए 'डिटवाह चक्रवात' के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड इकट्ठा करने के मकसद से आयोजित की जानी थी। फिलहाल, भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ध्रुव जुरेल की कप्तानी में भारत-ए की टीम पहले से ही श्रीलंका में रेड-बॉल मैचों का अभ्यास कर रही है, जहां उनका दूसरा चार दिवसीय मैच भी शुरू हो चुका है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप