क्रिकेट

IND vs SA: स्टब्स की पारी से साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को तीन विकेट से शिकस्त देकर चार मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर किया। भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क :  साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल किया।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उसके बाद अभिषेक शर्मा भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर चलते बने। जबकि हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली।

तिलक वर्मा (20 गेंदों में 27 रन) और अक्षर पटेल (21 गेंदों में 31 रन) के बीच चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई। तिलक वर्मा आठवें ओवर में आउट हो गए, जबकि अक्षर पटेल 12वें ओवर में रन आउट हो गए। इसके साथ ही भारत ने पांच विकेट 70 रन जोड़कर गंवा दिए। रिंकू सिंह (11 गेंदों में 9 रन) भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

भारतीय पारी की मुश्किल स्थिति में हार्दिक पांड्या ने जिम्मेदारी ली और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्शदीप सिंह (6 गेंदों में नाबाद 6 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 37 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे भारत को एक सम्मानजनक स्कोर मिला। मेज़बान साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी, नकाबायोमजी पीटर और कप्तान एडेन मारक्रम ने एक-एक विकेट लिया।

उसके अलावा रिंकू सिंह ने 9 और अर्शदीप सिंह ने 7 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मार्को यानसेन ने 1, जेराल्ड कोएटजी ने 1 और सिमेलाने ने 1, एडेन मारक्रम ने 1 और पीटर ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने मुकाबले को 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंद में नाबाद 47 जबकि गेराल्ड कोएट्जी ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद में नाबाद 19 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने 20 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी से टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन