क्रिकेट

IND vs SA, 3rd ODI Highlight: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

India Vs South Africa 3rd ODI Highlight: विशाखापट्टनम में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से भी कब्जा कर लिया है।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa 3rd ODI Highlight: भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 270 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने सिर्फ एक विकेट खोकर 40वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर जीत पक्की की।

डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन जोड़े। भारत की ओर से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट चटकाए।

271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 155 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। रोहित शर्मा 75 रन बनाकर आउट हुए और यह उनकी सीरीज की पहली फिफ्टी रही। इसके बाद यशस्वी ने 111 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। वहीं विराट कोहली ने सिर्फ 40 गेंदों में अर्धशतक जमाया। दोनों ने 40वें ओवर में आसानी से मैच खत्म कर भारत को सीरीज में शानदार जीत दिलाई।

IND Vs SA, Live Cricket Score: भारत ने जीता विशाखापट्टनम वनडे

कोहली के विजयी चौके के साथ भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। निर्णायक तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यशस्वी जायसवाल 116 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि विराट कोहली ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली। किसी भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती नहीं दी। टेस्ट सीरीज हारने के बाद यह वनडे जीत टीम इंडिया का दबाव कम करने वाली साबित हुई।

IND Vs SA, Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगा दिया है। उन्होंने ये शतक 113 गेंदों का सामना करते हुए पूरा किया। दूसरी तरफ विराट कोहली 33 रन पर खेल रहे हैं। अब भारत को जीत के लिए 84 गेंद में 50 रन की जरूरत है।

बिहार में बनेगा तिरुमाला तिरुपति मंदिर, सरकार ने 1 रुपये के टोकर पर 99 साल के जमीन लीज पर दी

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन, BR नायडू ने ट्वीट किया, "यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार सरकार ने बिहार राज्य की राजधानी पटना में TTD मंदिर बनाने की मंजूरी दे दी है। मोकामा खास इलाके में 99 साल के लिए 1 रुपये के टोकन लीज रेंट पर 10.11 एकड़ जमीन देने के लिए दिल से धन्यवाद। इस फैसले पर बधाई देने के लिए आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के HRD मिनिस्टर नारा लोकेश ने शुक्रिया अदा किया।"

IND Vs SA, Live Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका

रोहित शर्मा के रूप में 155 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है। रोहिथ शर्मा ने इस मुकाबले में 75 रन बनाए। रोहित के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर विराट कोहली आ चुके हैं। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल 68 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं।

IND Vs SA, Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल ने ठोकी पहली ODI फिफ्टी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने वनडे क्रिकेट की पहली फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 75 गेंदों का सामना करते हुए अपने 50 रन पूरे किए। दूसरी तरफ रोहित शर्मा 68 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 23.3 ओवर के बाद 134/0त है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक, भारत के 100 रन पूरे

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर भी 100 रन पार हो चुका है। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल 41 रन पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 20.3 ओवर के बाद 103/0 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: बिना विकेट खोए भारत ने पूरे किए 50 रन

टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 50 रन पूरे के लिए हैं। इस वक्त क्रीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। एक तरफ जायसवाल 23 तो रोहित 26 पर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 12.4 ओवर के बाद 59/0 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: भारत को जीत के लिए 271 रन की जरूरत

विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका 270 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। अंत में प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को बोर्ड कर भारत की पारी का 10वां विकेट अपने नाम किया। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 271 रन बनाने होंगे।

IND Vs SA, Live Cricket Score: भारत को नौवीं और कुलदीप को मिली चौथी सफलता

साउथ अफ्रीका के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने मुकाबले में अपने 4 विकेट पूरे किए। अभी साउथ अफ्रीका का स्कोर 45.5 ओवर के बाद 258/9 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट पवेलियन

साउथ अफ्रीका को कॉर्बिन बॉश के रूप में 8वां झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। बॉश ने मुकाबले में कुल 9 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 42.4 ओवर के बाद 252/8 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: कुलदीय यादव के ओवर में दो विकेट

भारत के लिए कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका की पारी का 39वां ओवर लेकर मैदान पर आए। उन्होंने इस ओवर में दो साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। कुलदीप ने ब्रेविस के बाद मार्को यान्सन को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ उसे 7वां झटका भी लग चुका  है। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 38.4 ओवर के बाद 236/7 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका

साउथ अफ्रीकी टीम को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 38.2 ओवर के बाद 235/6 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: क्विंटन डि कॉक आउट

साउथ अफ्रीका को क्विंटन डि कॉक के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्होंने 89 गेंदों में 106 रन बनाए। डि कॉक को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा को मुकाबली की तीसरी विकेट भी मिली। साउथ अफ्रीका का स्कोर 32.5 ओवर के बाद 199/5 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: क्विंटन डि कॉक ने ठोका शतक

क्विंटन डिकॉक ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 125 के स्ट्राइक रेट के साथ अपना शतक पूरा कर लिया है। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 29.5 ओवर के बाद 181/4 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए मैच का 29वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में पहले उन्होंने ब्रीट्ज्की इसके बाद एडम मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लग चुका है। दूसरी तरफ डि कॉक 94 के स्कोर पर मैदान पर बने हुए हैं।

IND Vs SA, Live Cricket Score: जडेजा ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

रवींद्र जडेजा की गेंद पर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा कोहली को कैच थमा बैठे हैं। इसके साथ अफ्रीका को दूसरा झटका लग चुका है। टेम्बा के बाद बल्लेबाजी  के लिए मैदान पर ब्रीट्ज्की आए हैं। दूसरी तरफ क्विंटन डी कॉक 64 रन पर के साथ क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 21.1 ओवर के बाद 115/2 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे

साउथ अफ्रीका ने अपने 100 रन पूरे के लिए हैं। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 19.3 ओवर के बाद 103/1 है। वहीं, क्विंटन डिकॉक अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ कप्तान टेम्बा बावुमा अर्धशतक के नजदीक हैं। भारत को रियान रिकल्टन के रूप में 1 सफलता मिली है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: क्विंटन डी कॉक ने ठोकी फिफ्टी

साउथ अफ्रीका का विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपना अर्शशतक लगा दिया है। इस वक्त वो 54 के स्कोर पर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ कप्तान टेम्बा बावुमा 30 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 16 ओवर के बाद 86/1 है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता

पहले ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने रियान रिकल्टन को आउट करके पहली सफलता दिला दी है। रिकल्टन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 1 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा।

IND Vs SA, Live Cricket Score: बल्लेबाजों के लिए मददगार है ये पिच

विशाखापट्टनम का यह विकेट हमेशा से बल्लेबाजों को मदद करने वाला रहा है। गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकेंगे। इसी कारण से इस मैच में भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया के गेंदबाज पहले दोनों मैचों में संघर्ष करते नजर आए थे। अब तीसरे वनडे में उनकी प्रदर्शन क्षमता पर दोबारा नजरें रहेंगी क्योंकि यहां भी हालात उनके पक्ष में नहीं होंगे। बल्लेबाजों से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम

फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि तीसरे वनडे के दौरान मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद है। उपलब्ध मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 13 kmph के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल जरूर बने रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बताई जा रही है। यानी मुकाबला पूरे ओवरों के साथ देखने को मिल सकता है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: विशाखापत्तनम में ऐसा रहा भारतीय टीम का रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इसमें 7 मैचों में भारतीय टीम को जीत और दो मैचों में हार मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं आया था। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में अब तक वनडे मैच नहीं खेला है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: वनडे में 2023 के बाद पहली बार जीता टॉस

भारत ने पिछली बार किसी वनडे मैच में टॉस CWC 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में जीता था। भारत ने 20 वनडे मैचों के बाद कोई टॉस जीता है।

IND Vs SA, Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग-11

रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

IND Vs SA, Live Cricket Score: भारत का प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

वॉशिंगटन की जगह तिलक वर्मा प्लेइंग 11 में शामिल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे मैच में टीम में बदलाव किया गया है। इस मैच में वॉशिंगटन की जगह तिलक वर्मा को जगह दी गई है।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान के.एल. राहुल ने टॉस जीता। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को बल्लेबाजी के लिए चुनौती दी।

IND Vs SA, Live Cricket Score: तीसरे वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यह मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार