भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दी मात

IND vs PAK U19 Asia Cup: भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप की चैंपियन बन गई है। भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी और 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 जीता।

  • भारत ने पाकिस्तान के 337/9 के लक्ष्य को 9 विकेट खोकर हासिल किया।

  • यह भारत का 9वां एशिया कप खिताब है।

India Vs Pakistan U-19 Asia Cup Final: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शनिवार, 14 अक्टूबर को बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भारत का 9वां एशिया कप खिताब है। मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337/9 को विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऐसा रहा मैच का हाल

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 सिक्स लगाए। अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली। भारत से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए। आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। आखिरी बॉल पर मोहित ने चौका लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने 49 रन बनाए।

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा