भारत से हार के बाद पाकिस्तान में आक्रोश (Image- Social Media) 
क्रिकेट

भारत से हार के बाद पाकिस्तान में आक्रोश, कहीं टूट रहे टीवी तो कहीं अपनों पर ही गुस्सा निकाल रहे फैंस- VIDEO

India Vs Pakistan: श्रीलंका के कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। हार के बाद पाकिस्तानी फैंस में आक्रोश है और वो टीवी तोड़कर गुस्सा निकाल रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Pakistan Reaction on India Win: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से पराजित किया, जो पाक के टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में से एक मानी जा रही है। हमेशा की तरह, पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हार के बाद टीवी टूटने की खबरें सामने आती रही हैं। इस बार भी टीम इंडिया की बड़ी जीत के बाद सड़कों पर टीवी टूटते नजर आए।

पाकिस्तान में फैंस का गुस्सा

भारत की जीत के तुरंत बाद पाकिस्तान से कई गुस्से वाले रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में फैन ने टीवी पर ईंट मार दी, जिसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर टीवी को पूरी तरह तोड़ दिया।

दूसरी वीडियो में एक फैन डंडे से टीवी तोड़ते हुए नजर आया।

एक और मजेदार लेकिन गुस्से भरा वीडियो सामने आया, जिसमें एक फैन ने अपने साथी के मुंह पर केक मार दिया, क्योंकि वे भारत की जीत के बाद लाइव स्ट्रीम देख रहे थे और हार से नाराज थे।

भारत ने 61 रनों से हराया

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह फेल रही और सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।भारत की इस जीत ने न केवल क्रिकेट में दम दिखाया बल्कि पाकिस्तान में फैंस की प्रतिक्रियाओं से भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

पाकिस्तान की टीम भारत के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) का विकेट गिरा और पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल पाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 13 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप