हारिस रऊफ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बिगड़े बोल, कहा- दुबई में...

Haris Rauf: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा कि इस मुकाबले को अन्य मुकाबले की तरह ही लेंगे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले अहम मुकाबले को लेकर बन रही ‘हाइप' के बावजूद तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा कि इस मुकाबले को अन्य मुकाबले की तरह ही लेंगे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच में कोई दबाव नहीं है, सभी खिलाड़ी तनावमुक्त हैं और हम इसे किसी अन्य मैच की तरह ही लेंगे। वह इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए फिटनेस की चिंता को दूर कर दिया।

दुबई में भारत को दो बार हराया है

भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर हारिस रऊफ ने कहा कि हमने दुबई में भारत को दो बार हराया है इसलिए हम यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं। हमारी पूरी योजना मैच के दिन की परिस्थितियों और पिच पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बीत चुका है और अब खिलाड़ियों का ध्यान भारत के खिलाफ मैच पर है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के खिलाफ मैच को किसी अन्य मुकाबले की तरह ही लेंगे और खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए जीत का लक्ष्य बनाये रखेंगे।

फखर जमान के बाहर होना बहुत बड़ा झटका

रऊफ ने कहा कि हां, सैम अयूब और अब फखर जमां की अनुपस्थिति चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन हमारे पास अब भी अच्छा प्रदर्शन करने और इस टूर्नामेंट में हमें आगे ले जाने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को अहसास है कि भारत के खिलाफ मैच में नायक बनने का बड़ा मौका है लेकिन यह तभी संभव होगा जब वे धैर्य बनाए रखेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कराची में पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद पाकिस्तान को आठ टीमों के टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए भारत को हराना होगा। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट की जीत के बाद इस उच्च दबाव वाले मैच में उतरेगी।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?