न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: लगातार 2 हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, तीसरे T20 से पहले चौंकाने वाले फैसले!

IND vs NZ 3rd T20I: भारत से लगातार दो मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं लॉकी फर्ग्युसन भी तीसरा मैच नहीं खेलेंगे।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले न्यजीलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा

  • ये सभी बदलाव प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत किया गया

India vs New Zealand 3rd T20 Wellington: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रहीं 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाना है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है।

इस बीच, लगातार दो हार से बैकफुट पर आई कीवी टीम ने तीसरे मुकाबले से पहले अपने स्क्वॉड में कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत न्यूजीलैंड ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम दिया है, जबकि कुछ नए चेहरों की टीम में एंट्री हुई है।

ये खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक बयान के अनुसार, अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे और अब सीधे 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे।

इसके अलावा, लॉकी फर्ग्युसन मंगलवार को होने वाला तीसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगे। वह ऑकलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं और सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों (चौथे और पांचवें टी20) के लिए दोबारा टीम का हिस्सा बनेंगे।

काइल जैमीसन और नए खिलाड़ियों पर बड़ी अपडेट

बता दें कि लंबें कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन तीसरे टी20 मुकाबले के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे। वह 31 अक्टूबर को कैंटरबरी के लिए फोर्ड ट्रॉफी का मुकाबला खेलने के बाद वनडे सीरीज के लिए नेशनल टीम में वापसी करेंगे।

टीम में शामिल होने वाले नए चेहरें

ब्लेयर टिकनर: तीसरे से पांचवें टी20 मैच के लिए वेलिंगटन में टीम के साथ जुड़ेंगे।

जोश क्लार्कसन: सेंट्रल स्टैग के इस खिलाड़ी को चौथे और पांचवें टी20 के लिए ऑकलैंड में टीम में एंट्री मिलेगी।

मैट फिशर: इन्हें केवल तीसरे टी20 मैच के लिए 'कवर' के तौर पर वेलिंगटन भेजा जा रहा है। इसके बाद बुधवार को वह न्यूजीलैंड 'A' टीम में वापस लौट जाएंगे।

क्यों हुआ कीवी टीम में इतना बड़ा फेरबदल?

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि भारत के खिलाफ इस बेहद अहम मुकाबले से पहले ये सभी बदलाव प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे हैं। क्योंकि टी20 के ठीक बाद वनडे सीरीज भी खेली जानी है, इसलिए बोर्ड अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहता है।

हालांकि, 0-2 से पिछड़ रही कीवी टीम के लिए इन बदलावों के बीच भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज में वापसी करना एक बेहद कठिन चुनौती होगी।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं