भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के कहर से न्यूजीलैंड ढेर, सीरीज जीतने के लिए बनाने होंगे 154 रन

India vs New Zealand: गुवाहाटी में टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा रहा। यही कारण रहा कि न्यूजीलैंड इस मैच में सिर्फ 153 रन बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किए।

संजय सिंह बिष्ट

India vs New Zealand 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहला झटका न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। कॉनवे ने केवल दो गेंद में एक रन बनाया और हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या ने रविंन रविंद्र को आउट किया, जो 5 गेंद में 4 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। साइफर्ट ने 11 गेंद में 12 रन बनाए। मार्क चैपमन ने 23 गेंद में 32 रन की पारी खेली, लेकिन रवि बिश्नोई ने उन्हें पवेलियन लौटाया।

फिलिप्स और टीम के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन

ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमन के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड ने कुछ समय के लिए अपने स्कोर को मजबूत किया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए और आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी टीम की पारी को संभाला। टीम के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा। काइल जैमीसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेनरी ने 1 रन ही जोड़ा। इस तरह भारत की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की पारी को नियंत्रण में रखा और उसे 153 रन तक सीमित कर दिया। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी विशेष रूप से प्रभावशाली रही, वहीं हार्दिक पांड्या ने मध्यक्रम में कीवी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा।

संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट

संजू सैमसन टीम इंडिया की इनिंग की पहली ही गेंद पर क्लीन बोर्ड हो गए। उन्हें कीवी गेंदबाज मैट हेनरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस सीरीज में अब तक संजू सैमसन का बल्ला नहीं बोला है। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?