सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर में किसका चलेगा सिक्का? गेंदबाज दिखाएंगे दम या फिर बल्लेबाजों का रहेगा जलवा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा, ऐसे में जानिए मैच के दिन रायपुर का मौसम कैसा रहने वाला है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब भारत की नजरें दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल करने पर होंगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

23 जनवरी को रायपुर का मौसम क्रिकेट के लिहाज से पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दिन आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है, यानी मुकाबले में मौसम की कोई बाधा नहीं आएगी। हवा करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत मिल सकती है। ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच सपाट रहती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजों का पलड़ा भारी नजर आता है और गेंदबाजों को रन रोकने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। स्पिन गेंदबाजों को भी मैच के मध्य ओवरों में थोड़ी भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा