ट्रॉफी के साथ आयुष म्हात्रे और थॉमस रियू (Image- Social Media) 
क्रिकेट

IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया

IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया। वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेली।

अर्पित शुक्ला

IND vs ENG U19 World Cup Final, Highlights: भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। भारत को महज 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 89 रन जोड़ते हुए भारत को 251 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

विहान 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में 37 रन की नाबाद पारी खेलते हुए कनिष्क चौहान ने भारत को 411/9 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन ने अपने नाम किया।

इसके जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 19 के स्कोर पर जोसेफ मूर्स (17) का विकेट खो दिया था। यहां से बेन डॉकिन्स ने बेन मेयस के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मेयस 28 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डॉकिंस ने थॉमस रेव के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन और कैलेब फाल्कनर के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन जुटाए।

इंग्लैंड की टीम ने 20.4 ओवरों में 174 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया और 21.6 ओवरों तक इस टीम का स्कोर 177/7 था। यहां से कैलेब फाल्कनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को खिताब नहीं दिला सके।

भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट म्हात्रे के हाथ लगा।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले 6-8 महीनों में सभी ने कड़ी मेहनत की है, कोचिंग स्टाफ ने भी हम पर नज़र रखी। मैं यह अवॉर्ड सपोर्टिंग स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूँ। हम ज़्यादा प्रेशर नहीं ले रहे थे, चीज़ों को सिंपल रखने की कोशिश की और वही किया जो हमने पूरे टूर्नामेंट में किया है। तैयारी अच्छी रही है, सिर्फ़ एशिया कप से ही नहीं, बल्कि पिछले 8-9 महीनों से सभी ने कड़ी मेहनत की है। हम जानते हैं कि हमने उस दौरान किस तरह की मेहनत की है। मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा है और मुझे पता था कि मुझमें बड़े मैचों में परफॉर्म करने की काबिलियत है।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम

  1. मोहम्मद कैफ (1999): इन्होंने फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को पहला अंडर-19 विश्व कप दिलाया था।
  2. विराट कोहली (2008): इनकी कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब जीता।
  3. उन्मुक्त चंद (2012): इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई,।
  4. पृथ्वी शॉ (2018): इनकी अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
  5. यश ढुल (2022): इन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत के लिए पांचवां खिताब जीता।
  6. आयुष म्हात्रे (2026): भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया और छठवीं बार चैंपियन बनी।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए किया ट्वीट

वाकई यह प्रदर्शन अविश्वसनीय है। @vaibhavsoorya09 ने फाइनल जैसे बड़े और दबाव भरे मुकाबले में जिस खास मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह एक शानदार, क्लास पारी थी, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: आयुष म्हात्रे के एक ओवर में गिरे दो विकेट

आयुष म्हात्रे के ओवर में पहले बेन डॉकिन्स आउट हुए। उसके बाद राल्फी अल्बर्ट रन आउट हो गए। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

इंग्लैंड को बड़ा झटका कप्तान थॉमस रेव के रूप में लगा। थॉमस रेव 31 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 142 के स्कोर पर गिरा। कनिष्क चौहान ने रेव को आउट करके यह सफलता दिलाई।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: बेन मेयर लौटे पवेलियन

बेन मेयर के रूप में दूसरा झटका लगा। बेन मेयर 45 रन बनाकर आउट हुए। खिलन पटेल ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका 19 के स्कोर पर लगा। मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। अम्रबिश ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इंग्लैंड के लिए यह लक्ष्य और बड़ा बन गया है।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: इंग्लैंड की पारी का खेल शुरू

इंग्लैंड की टीम 412 रनों का पीछा करने मैदान पर उतर गई है। इंग्लैंड को दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए पहले ओवर से 8 रन प्रति ओवर बनाना होगा। वहीं भारतीय टीम की नजरें जल्द से जल्द विकेट चटकाने पर होगी।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत ने बनाए 411 रन

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए हैं। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेली। वहीं आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। उसके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 40, विहान मल्होत्रा ने 30, वेदांत त्रिवेदी ने 32, अम्रबिश ने 18 और अंत में कनिष्क चौहान ने 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने 2, एलेक्स ग्रीन ने 2, जेम्स मिंटो ने 3 और लुमसडेन ने 1 विकेट चटकाए।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: 393 पर गिरा नौवां विकेट

भारतीय टीम को नौवां झटका 393 के स्कोर पर लगा। अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम 400 रन पूरे करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत को लगा सातवां झटका

इंग्लैंड की टीम ने वापसी करते हुए भारत के 7 विकेट गिरे दिए। अम्रबिश 18 रन बनाकर आउट हो गए। 367 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम 400 तक पहुंच सकती है या नहीं।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत को लगा चौथा झटका

भारत को चौथा झटका विहान मल्होत्रा के रूप में लगा। विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर 302 के स्कोर पर आउट हो गए है। यहां से इंग्लैंड की टी वापसी करने को देखेगी।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत का स्कोर 300 के पार

भारतीय टीने 34वें ओवर में 300 का स्कोर पार कर लिया। अभी भी 16 ओवर का खेल बाकी है। उम्मीद है कि भारतीय टीम 100 रन और बनाने में कामयाब होगी।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे क्रिकेट की एक पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने दिसंबर में ICCA दुबई में UAE U19 के खिलाफ बनाए गए अपने ही 14 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह नया कीर्तिमान स्थापित किया।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: U19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 15* - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
  • 12 - माइकल हिल (AUS) बनाम NAM, पेनांग, 2008
  • 11 - क्रेग सिमंस (AUS) बनाम KEN, डुनेडिन, 2002

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल की सबसे बड़ी पारी खेली है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। 251 के स्कोर पर वैभव आउट हो गए हैं। उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी का स्कोर 150 के पार

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के मुकाबले में अपना 150 रन पूरे किया। इस दौरान वैभव ने 13 छक्के लगाए। 71 गेंदों पर वैभव ने 150 रन पूरे किया। भारत का स्कोर अब 250 के करीब है। अब भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी का नाम देश विपक्षी टीम स्थान वर्ष
51 विल मलाजचुक AUS जापान विंडहोक 2026
55 वैभव सूर्यवंशी IND इंग्लैंड हरारे 2026
63 कासिम अकरम PAK श्रीलंका नॉर्थ साउंड 2022
65 बेन मेयस ENG स्कॉटलैंड हरारे 2026
69 राज बावा IND युगांडा तारौबा 2022

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्कोर खिलाड़ी का नाम देश विपक्षी टीम स्थान वर्ष
137* वैभव सूर्यवंशी IND इंग्लैंड हरारे 2026
111* उन्मुक्त चंद IND ऑस्ट्रेलिया टाउन्सविले 2012
108 ब्रेट विलियम्स AUS पाकिस्तान एडिलेड 1988
107 स्टीफन पीटर्स ENG न्यूज़ीलैंड जोहान्सबर्ग 1998
101* मनजोत कालरा IND ऑस्ट्रेलिया माउंट माउंगानुई 2018
100* जेराड बर्क AUS साउथ अफ्रीका लिंकन 2002

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी का शतक

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ा। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। वैभव ने अपना शतक 55 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: अर्धशतक बनाकर आउट हुए आयुष म्हात्रे

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। आयुष 53 रन बनाकर आउट हो गए। 162 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 20* - वैभव सूर्यवंशी 2026 में
  • 18 - डेवाल्ड ब्रेविस 2022 में
  • 18 - फिन एलन 2016 और 2018 में
  • 15 - जैक बर्नहैम 2016 में
  • 14 - माइकल हिल 2008 में
  • 14 - निकोलस पूरन 2014 में

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय टीम ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर ली है। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 60 और आयुष म्हात्रे ने 39 रन बनाए। दोनों ने मिलकर भारत को शुरुआती झटके के बाद उबार लिया है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक

भारतीय अंडर-19 टीम के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

IND U19 vs ENG U19 Final Score Update: पहले पावरप्ले में भारत ने बनाए 79 रन

भारतीय अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 41 और आयुष म्हात्रे ने 26 रनों का योगदान दिया।

भारत को लगा पहला झटका

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को पहला झटका लगा है। ओपनर एरॉन जॉर्ज 11 बॉल पर महज 9 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। एलेक्स ग्रीन की बॉल पर बेन मेयस ने उनका कैच पकड़ा। भारत को पहला झटका चौथे ओवर में 20 रन के स्कोर पर लगा।

सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने शुरू की टीम इंडिया की पारी

भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर है। सेबेस्टियन मॉर्गन ने ओवर की शुरुआत की है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

भारत ने जीता टॉस

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पिछले मैच में रिकॉर्ड रन चेज कर जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में स्कोर खड़ा करने का फैसला लिया है। यानी फैन्स को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पहले देखने को मिलेगी।

भारत ने 5 बार जीता है अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम रही है। भारत ने अब तक यह प्रतिष्ठित खिताब 5 बार अपने नाम किया है—2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब 1998 में जीता था, जो अब तक उसकी पहली और आखिरी जीत रही है।

कितने बजे शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल?

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। वहीं, जिम्बाब्वे के स्थानीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का आयोजन जिम्बाब्वे में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। वहीं, फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर