तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिला दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट 6 के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं उसके बाद बेन डकेट भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। 26 पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने 33 रनों की साझेदारी की। हैरी ब्रूक 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद लियाम लिविंगस्टन भी 13 रन बनाकर चलते बने।

वहीं जोस बटलर ने 45 रन बनाए। वहीं जेमी स्मिथ ने भी तेजी से कुछ रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 22 रन बनाए। अंत में ब्राइडन कार्स ने 31 रनों की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने 12, आदिल रशीद ने 10 रन बनाए। अंत में कुछ शानदार पारियों के बदौलत ही इंग्लैंड 165 तक पहुंच सकी। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2, हार्दिक पांड्या ने 1, अर्शदीप सिंह ने 1, अभिषेक शर्मा ने 1 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद संजू सैमसन भी 5 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर चलते बने। ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। जुरेल 4 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद हार्दिक पांड्या के साथ भी ऐसा ही हुआ। वो 7 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

तिलक वर्मा बने संकटमोचन

भारतीय टीम ने 10 ओवर में 79 रन बनाए। उसके बाद तिलक एक छोर पकड़कर खड़े रहे। इस दौरान उन्हें वाशिंगटन सुंदर का छोटा सा साथ मिला। वाशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत में रवि बिश्नोई ने तिलक का अच्छा साथ दिया। रवि ने 9 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में मुकाबले को जीत लिया। इंग्लैंड के लिए कार्स ने 3, आर्चर ने 1, मार्क वुड ने 1, आदिल रशीद ने 1, जेमी ओवर्टन ने 1, लियाम लिविंगस्टन ने 1 विकेट चटकाए।

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन