क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20I Updates: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला, काम नहीं आया वरुण का पंजा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में जीत का स्वाद चखा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है।

उज्जवल सिन्हा

IND vs ENG 3rd T20I Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में जीत का स्वाद चखा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को 2-1 पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। जिसमें बेन डकेट ने 51, लियाम लिविंगस्टन ने 43, जोस बटलर ने 24 रन बनाए। वहीं भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 145 रन ही बना सकी। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए। उसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 24, सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवर्टन ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 2 और कार्स ने 2 विकेट चटकाए।

इस सीरीज का आगला मुकाबला 31 को

इस सीरीज का अगला मुकाबला 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। जिसकी मेजबानी महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन करेगी। इस मैच के लिए इंग्लैंड के सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। अब आपसे विदा लेने का समय हो गया है। अब फिर आपसे मुलाकात होगी अगले टी20 मैच में। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया हमारे साथ जुड़ने के लिए।

इंग्लैंड ने 26 रनों से जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने तीसरे टी20आई को 26 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। अब सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतकर रोमांच बरकरार रखा।

शमी के रूप में 8वां झटका लगा

इंग्लैंड की टीम अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। 140 पर 8वां विकेट गिरा। अब एक ओवर में भारत को जीत के लिए 32 रनों की जरूरत है।

हार्दिक पांड्या हुए आउट

हार्दिक पांड्या के रूप में बड़ा झटका लगा है। 131 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए।

भारतीय टीम को लगा छठा झटका

भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के हाथों से यह मैच निकलते दिख रहा है।

भारतीय टीम को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत

भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 18 गेंदों में 50 रनों की जरूरत है। इस समय भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। हार्दिक 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अक्षर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर भी हुए आउट

भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। भारतीय टीम ने 85 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से भारत को 47 गेंदों पर 87 रन बनाना है। हार्दिक पांड्या अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारतीय टीम को चौथा झटका लग गया है। तिलक वर्मा ने 18 रन बनाए। वो पहली बार इस सीरीज में आउट हुए। आदिल रशीद ने भारत को बड़ा झटका दिया है। 68 पर चौथा विकेट गिरा।

सूर्या भी हुए आउट

सूर्या 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। 48 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।

अभिषेक शर्मा भी हुए आउट

अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ भारत को दूसरा झटका लगा है। 31 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया।

संजू सैमसन हुए आउट

संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया। संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। आर्चर ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई है।

भारतीय पारी की हुई शुरुआत

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। वहीं इंग्लैंड के लिए पहला ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आएं।

एक T20I सीरीज़ में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट

  • वरुण चक्रवर्ती- 4 मैच, 12 विकेट बनाम साउथ अफ़्रीका (2024/25)
  • वरुण चक्रवर्ती- 3 मैच, 10* विकेट बनाम इंग्लैंड (यह सीरीज़) (2024/25)
  • आर अश्विन चक्रवर्ती- 3 मैच, 9 विकेट बनाम श्रीलंका (2015/16)
  • रवि बिश्नोई- 5 मैच, 9 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023/24)

इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में बनाए 171 रन

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उसके अलावा लियाम लिविंगस्टन ने 43 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 24, आदिल रशीद ने 10 और मार्क वुड ने 10 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए। उसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2, अक्षर पटेल ने 1 और रवि बिश्नोई ने 1 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड का गिरा 9वां विकेट

इंग्लैंड का 9वां विकेट गिर गया। हार्दिक पांड्या ने लियाम लिविंगस्टन को आउट करके टीम को एक और सफलता दिलाई है। लियाम लिविंगस्टन ने इस मुकाबले में 43 रन बनाए।

वरुण चक्रवर्ती का पंजा

वरुण चक्रवर्ती का इस मुकाबले में पांच विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड को आठवां झटका लगा। इंग्लैंड की आधी टीम को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेज दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड का गिरा सातवां विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने कार्स को आउट करके भारतीय टीम को एक और सफलता दिलाई है। 127 के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा।

वरुण ने दिलाई दो गेंदों पर दो सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो गेंदों पर दो सफलता दिलाई है। पहले जेमी स्मिथ को आउट किया। वहीं उसके अगले ही गेंद पर ओवर्टन को आउट करके भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई।

जेमी स्मिथ भी हुए आउट

वरुण चक्रवर्ती ने जेमी स्मिथ को आउट करके भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। इंग्लैंड का स्कोर 115 रन। वहीं इस दौरान इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

बिश्नोई ने हैरी ब्रूक को किया चलता

भारतीय टीम को रवि बिश्नोई ने चौथी सफलता दिलाई। हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को 108 रनों पर चौथा झटका लगा है।

इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड की टीम ने 11.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 101 रन है। इस दौरान इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दी है। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टन और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं।

अर्धशतक के बाद डकेट हुए आउट

बेन डकेट पचास रन बनाने के बाद तेजी से रन बनाने की सोचने लगे। लेकिन यह फैसला उनपर ही भारी पड़ा। वो 51 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की टीम 87 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दी है। भारत के लिए यह विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया।

बेन डकेट का पचासा

बेन डकेट ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। बेन डकेट ने 26 गेंदों में 50 रन बनाए। वो अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत को मिली दूसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर भारतीय टीम की वापसी कराई है। वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को आउट करके भारतीय टीम को दूसरा सफलता दिलाई। जोस बटलर 24 रन बनाकर आउट हुए। 83 के स्कोर पर दूसरा विकटे गिरा।

पावरप्ले तक इंग्लैंड ने बनाए 52 रन

इंग्लैंड ने पहले 6 ओवर में 52 रन बनाए। हालांकि इस दौरान इंग्लैंड को केवल एक ही झटका लगा। आज बेन डकेट की तूफानी पारी देखने को मिल रही है।

भारत को मिली पहली सफलता

अर्शदीप के गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने विकेट लेने का जिम्मा उठाया है। हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर वापस लौट गए। इंग्लैंड ने 7 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।

मोहम्मद शमी ने की शुरुआत

भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी लेकर आएं हैं। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने किया।

सूर्या ने लगातार तीसरी बार जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीसरी बार टॉस जीत ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम तीनों बार पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज के प्लेइंग 11 से अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया है।

मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद हुई वापसी

मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि शमी तीसरा टी20 मुकाबला खेल रहे हैं। इसके साथ ही शमी 2023 के वर्ल्ड कप के बाद पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिल साल्ट, जॉस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन क्रार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशिद।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। वहीं अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 15 मैच जीतकर आगे चल रही है, जबकि इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 11 मैच जीत सकी है। ऐसे में अगर आज का मुकाबला भारत जीत जाता है को टीम इंडिया इस पांच मैचों की सीरीज जीत जाएगी, हालांकि अंग्रजों की कोशिश रहेगी कि वह सीरीज में बने रहने के लिए ये मुकाबला हर हाल में जीत जाएं।

राजकोट की पिच का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडिम में खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते यहां बड़े स्कोर बनते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अक्सर फायदा होता है क्योंकि उनके पास बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने और विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का अवसर होता है।

भारत की पूरी टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

ऐसी है इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11

बेन डकेट, फिल साल्ट, जॉस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन क्रार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशिद।

तीसरे टी20 के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है

नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा तीसरे टी20 मैच के पल-पल का खबर आप के साथ शेयर करुंगा। इस दौरान आपको मैच से जुड़े सभी आंकड़े की जानकारी मिलेगी। उसके अलावा पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग इलेवन तक। सभी जानकारी आपके साथ साझा करुंगा। तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान आप हमारे साथ जुड़े रहें।

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन