भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव 
क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: भारत ने 9 विकेट से जीता मुकाबला, रोहित का शतक, कोहली की फिप्टी

IND vs AUS 3rd ODI Highlight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा ODI मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Australia Highlight Score 3rd ODI: टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों के अंतिम मैच को 9 विकेट रहते अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया था। भारत ने शानदार गेंदबजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए स्कोर को 38.3 ओवर में चेज कर लिया। भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने पूराने वाले अंदाज में बल्लेबाजी कर एकतरफा जीत प्रदान की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा के इस शतक की बदौलत भारत ने इस मुकाबले में आसान जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा दो मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 74 रन का योगदान दिया। इससे पहले विराट ने 56 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 26 गेंद का सामना करते हुए 24 रन बनाए।

आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर हर्षित राणा ने तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने 8.4 ओवर में 39 रन देकर 4 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हर्षित के अलावा वॉशिंगटन सुदंर ने 2 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सिर्फ एक बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान मिचेल मार्श ने 41 रन की पारी खेली। वहीं, मैथ्यू शॉट ने 30, ट्रेविस हेड 29, एलेक्स कैरी 24 और कूपर कॉलोनी ने 23 रन की पारी खेली।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत ने जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए स्कोर को टीम इंडिया ने 38.3 ओवर में हासिल कर लिया है। भारत के लिए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 74 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हर्षित राणा ने 4 तो वॉशिंगटन सुदंर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

IND vs AUS Live Cricket Score: रोहित ने 105 गेंद में लगाया शतक

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में बेहतरीन अंदाज में शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने ये शतक 105 गेंदों में पूरा किया। दूसरी तरफ 58 के स्कोर पर विराट कोहली मौजूद हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 37 रन की जरूरत है।

IND vs AUS Live Cricket Score: विराट कोहली की फिफ्टी

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में फिप्टी जड़ दी है। उन्होंने ये फिप्टी 56 गेंदों का सामना करते हुए लगाई। दूसरी तरफ रोहित शर्मा 78 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया को 22 ओवर में जीत के लिए 66 रन की जरूरत है।

IND vs AUS Live Cricket Score: रोहित शर्मा ने ठोकी फिफ्टी

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 63 रन पर अपने अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ विराट कोहली 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 21 ओवर के बाद 121/1 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: रोहित-कोहली मैदान पर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस वक्त ये दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा 46 तो विराट कोहली 23 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत के 100 रन पूरे

टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो चुके हैं। शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस वक्त क्रीज में मौजूद हैं। इन दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस वक्त रोहित शर्मा 43 तो विराट कोहली 22 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत को 69 रन के स्कोर पर पहला झटका लग चुका है। कप्तान शुभमन गिल ऑस्टेलियाई टीम का पहला शिकार बनें। उन्हें जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। शुभमन गिल ने 26 गेंद का सामना करते हुए 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली मैदान पर आए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 10.4 ओवर के बाद 70/1 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: रोहित-गिल ने दी अच्छी शुरुआत

रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है। भारत को जीत के लिए 237 रन की जरूरत है। वहीं, अबतक भारत ने 8.2 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए हैं। एक तरफ रोहित शर्मा 29 तो गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित की एक और उपलब्धि- पूरे किए 2500 रन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में ढाई हजार रन पूरे किए। वह ऐसा कारनामा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी अच्छा माना जाता है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है।

टीम इंडिया का स्कोर : 5 ओवरों की समाप्ति पर 35 रन

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने सधी शुरुआत करते हुए 5 ओवरों की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए इस पारी में रोहित शर्मा ने अब तक 23 गेंद का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाए हैं, जबकि शुभमन गिल ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 रन बनाए हैं।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत को जीत के लिए 237 रन की जरूरत

ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। टीम का अंतिम विकेट जोश हेडलवुड के रूप में गिरा। वहीं, भारत के लिए हर्षित राणा ने इस मुकाबले में 4 विकटे लिए। वाकई उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 8.4 ओवर में 39 रन खर्च किए। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को 2 सफलताएं मिली। वहीं, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन मैट रेनशॉ ने बनाए। उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 41 रन का योगदान दिया। वहीं, मैथ्यू शॉट ने 30, ट्रेविस हेड 29, एलेक्स कैरी 24 और कूपर कॉलोनी ने 23 रन की पारी खेली।

IND vs AUS Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 9वां झटका

कूपर कॉलोनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका लग चुका है। उन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

IND vs AUS Live Cricket Score: नॉथन एलिस कैच आउट

नॉथन एलिस कैच आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उनका कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा। ये ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर एडम जैम्पा आए हैं। दूसरी तरफ कॉलोनी 13 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44.1 ओवर के बाद 223/8 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत को मिली 7वीं सफलता

टीम इंडिया को मिचेल स्टार्क के रूप में 7वीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्टार्क ने पांच गेंदों का सामना करते हुए दो रन बनाए। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए नाथन एलिस आए हैं। दूसरी तरफ कॉनोली 8 रन के स्कोर पर क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39 ओवर के बाद 201/7 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लग चुका है। इस बार हर्षित राणा ने मिचेल ओवन को पवेलियन भेजा। उनका कैच स्लिप में मौजूद रोहित शर्मा ने पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मचेल स्टार्क आए हैं। दूसरी तरफ कॉलोनी 7 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37.5 ओवर के बाद 198/6 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत को मिली 5वीं सफलता

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने रेनशॉ को 56 रन के स्कोर पर LBW आउट किया। दूसरी तरफ कॉनोली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए माइकल ओवन आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36.4 ओवर के बाद 195/5 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

एलेक्स कैरी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लग चुका है। हर्षित राणा की गेंद पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कैच पकड़ा। कैरी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। दूसरी तरफ मैट रेनशॉ अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कूपर कॉनोली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33.4 ओवर के बाद 183/4 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को मैथ्यू शॉट के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। शॉट ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए एलेक्स कैरी मैदान पर आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24 ओवर के बाद 131/3 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। उन्हें स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने क्लीन बोर्ड किया। दूसरी तरफ मैथ्यू शॉट 29 के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। मार्श के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैट रेनशॉ आए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15.4 ओवर के बाद 91/2 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: भारत को मिली पहले सफलता

ट्रेविस हेड के रूप में टीम इंडिया को पहले सफलता मिल चुकी है। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हेड ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए। वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा को अपने कैच थमा बैठे। दूसरी तरफ कप्तान मिचेल मार्श 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9.2 ओवर के बाद 61/1 है।

IND vs AUS Live Cricket Score: मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड मैदान पर

मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोडी मैदान पर उतर चुकी है। अब तक तीन ओवर की समाप्ती हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/0 है। कप्तान मार्श 2 तो हेड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

शुभमन गिल की एक और हार

शुभमन गिल एक और टॉस हार गए। टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी के बारे में कहा कि, "ईमानदारी से कहूं तो हम टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते। एक टारगेट रखते और फिर उसे चेज़ करने की कोशिश करते। मुझे लगता है कि हमें वह मिल गया जो हम चाहते थे। पिछले गेम में हमारे पास काफी रन थे और बस कुछ मौके चूक गए। हमने दो बदलाव किए हैं। रेड्डी और अर्शदीप की जगह कुलदीप और प्रसिद्ध आए हैं।"

टॉस जीतने के बाद बोले कप्तान मिच मार्श

पिच की सतह अच्छी लग रही है, धूप खिली हुई है, उम्मीद है कि हम अच्छी बैटिंग करेंगे और अच्छा टोटल बनाएंगे। टीम में एक बदलाव किया गया है। ज़ेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस वापस आए हैं। हम 3-0 से जीतना चाहेंगे।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने किया बल्लेबाजी करने का फैसला

सिडनी में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और कहा है कि भारत को क्लीन स्वीप करना चाहते हैं।

दोनों टीमें...

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कैप्टन), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

भारत: शुभमन गिल (कैप्टन), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे