स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम का दबदबा है। भारत जीत से केवल ब 5 विकेट दूर है। इस मैज में भारत की गेंदबाजी के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़कर स्टिव स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
दरअसल, सिराज की गेंद पर स्मिथ ने अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन उन्हें पवेलियन भेजने में सबसे बड़ा रोल पंत का रहा। जिन्होंने शानदार कैच लपकर उन्हें आउट किया। जिसक तरह की उन्होंने फुर्ती दिखाई वह काबिल-ए-तारीफ था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर पंत का यह वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके फैंस उनके फ्लाइंग कैच को सराह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना तो ये भी है कि आईपीएल में सबसे बड़ी बोली लगने के बाद पंत की फुर्ती दो गुनी हो गई है। क्योंकि जिस तरह उन्होंने कैच पकड़ा है, वह सच में लाजवाब है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। नीलामी के पहले दिन (24 नवंबर) 72 खिलाड़ियों को खरीददार मिले। जहां ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंत ना केवल भारत के बल्कि आईपीएल इतिहास के भी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 कोरड़ रुपये में खरीदा है। जिसके बाद अब यह भी माना जा रहा है कि उन्हें टीम की कमान भी मिल सकती है। क्योंकि LSG ने ऑक्शन से पहले अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया था।
ज्ञात हो कि भारत पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रहा है। जहां टीम इंडिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारतीय टीम को पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए केवल 5 विकेट की दरकार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 से ज्यादा रन चाहिए।